फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बद्दो की अवैध संपतियों पर पुलिस की नजर

बद्दो की अवैध संपतियों पर पुलिस की नजर

Sat, 27 Apr 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
बद्दो की अवैध संपतियों पर पुलिस की नजर
बद्दो की अवैध संपत्तियों पर पुलिस की नजर
विज्ञापन

-शहर में कई जगहों पर बताए गए अवैध कब्जे, कुंडली खंगाली
मेरठ।
ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह बद्दो की अवैध संपत्ति पर पुलिस प्रशासन की नजर है। जगन्नाथ पुरी में बद्दो की अवैध दुकान ध्वस्त करने के बाद पुलिस ने उसकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी। बताया गया कि शहर में कई जगहों पर बद्दो ने जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है। शहर के एक नामी स्कूल संचालक की करोड़ों की जमीन पर उसने कब्जा कर लिया था। बद्दो की फरारी को करीब एक महीना हो गया है, लेकिन पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी। अब पुलिस ने बद्दो की अवैध संपत्ति को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। पांच दुकान ध्वस्त करने के बाद पुलिस कई जगहों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, परतापुर हाईवे पर एक जमीन पर बद्दो का अवैध कब्जा बताया जा रहा है। उसकी जांच कराई जा रही है। इसके अलावा भी पुलिस कई जगहों की जांच कराने की बात कह रही है।

साथियों की चल अचल संपत्ति की जांच
पुलिस ने बताया कि बद्दो के करीबी साथियों ने भी कई जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। पुलिस ने बताया कि बद्दो की फरारी में नामजद आरोपियों की जांच कराई जा रही है। पुलिस चल अचल संपत्ति का डाटा तो ले रही है, लेकिन उनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed