फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   काली नदी के पुल पर आवागमन 12 दिन सं बंद, परेशानी

काली नदी के पुल पर आवागमन 12 दिन सं बंद, परेशानी

Sun, 14 Apr 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
काली नदी के पुल पर आवागमन 12 दिन सं बंद, परेशानी
- अभी तक नहीं हुआ कार्य शुरू, पीडब्ल्यूडी ने किया अगले सप्ताह पुल पर आवागमन शुरू कराने का दावा
विज्ञापन

दौराला। दौराला-लावड़ मार्ग पर काली नदी का पुल क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के चलते पीडब्लूडी ने पुल को आवागमन के लिए बंद कर दिया है। लेकिन पुल पर आवागमन बंद हुए 12 दिन हो गए और पुल की रिपेयर का कार्य शुरू भी नहीं हो पाया है।
बताते चले कि वर्ष 1975 में दौराला-लावड़ मार्ग पर खेड़ी गांव के सामने काली नदी पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा एक पुल का निर्माण कराया गया था। पुल का निर्माण कर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने पीडब्लूडी के हैंड ओवर कर दिया था। कुछ दिन पूर्व पुल पर भारी वाहनों के आवागमन के चलते पुल के नीचे लावड़ की ओर से एक गार्टर टूट गया था। जिसके चलते पुल का एक हिस्सा करीब पांच इंच झुक गया और पुल के गिरने का संकट खड़ा हो गया। जानकारी मिलने पर तीन अप्रैल को डीएम के आदेश पर पीडब्लूडी के जेई संदीप शर्मा की देखरेख में पुल के दोनों और दीवार खड़ी कर आवागमन बंद कर दिया। लेकिन तीन अप्रैल के बाद पुल की रिपेयर के लिए कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जिसके चलते क्षेत्र के खेडी, सरसवा, मवीमीरा, जैनपुर, चिंदौड़ी, जमालपुर, लावड़ क्षेत्र के लोगों में रोष पनप गया। ग्रामीण चांदवीर, श्यामवीर, सूरज, विकास, संजय चौधरी, विमल ओमप्रकाश का कहना है कि यदि तीन दिन में पुल की रिपेयर नहीं हुई तो वह लोग पुल के दोनों और बनी दीवारों को गिराकर आवागमन शुरु करा देंगे। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि पुल की रिपेयर का कार्य एक सप्ताह में पूरा करा दिया जाएगा। अगले सप्ताह पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


चालक को आई नींद हादसे में छह घायल
दौराला। हाइवे पर सिवाया गांव के सामने शुक्रवार देर रात दिल्ली से हरिद्वार की और जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी जतन, पूरण, प्रशांत, सिद्धार्थ, विपिन आदर्श घायल हो गए। टोल-वे एंबूलेस कर्मियों ने घायलों को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed