फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नाकाफी रहे इंतजाम, मेरठ हाइवे पर लगा जाम -Cordination

नाकाफी रहे इंतजाम, मेरठ हाइवे पर लगा जाम -Cordination

Mon, 24 Sep 2018 06:00 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
नाकाफी रहे इंतजाम, मेरठ हाइवे पर लगा जाम -Cordination
नाकाफी रहे इंतजाम... गणपति विसर्जन पर दिल्ली-मेरठ हाइवे हुआ जाम
विज्ञापन

गाजियाबाद/मोदीनगर/मुरादनगर। गणपति विसर्जन के दौरान मुरादनगर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वीकेंड पर वाहनों के दबाव, बारिश और रैपिड रेल का निर्माण कार्य रविवार को लोगों के लिए फजीहत का कारण बन गया। रविवार को दिल्ली-मेरठ हाइवे करीब 8 घंटे से ज्यादा समय तक जाम के हवाले रहा। इस दौरान अप और डाउन दोनों लेन पर करीब 15 किमी लंबा जाम लग गया। देर रात तक लोग जाम से जूझते रहे। पुलिस और प्रशासन के गणपति विसर्जन को लेकर किए गए इंतजाम भी नाकाफी रहे। यही वजह है कि इस मार्ग पर भीषण जाम रहा।
प्रशासन ने गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए गंगनहर के पास अस्थाई तालाब बनवा रखा है। गाजियाबाद, नोएड़ा, दिल्ली, साहिबाबाद, मोदीनगर आदि स्थानों से लोग ढोल-नगाड़ों के साथ हाइवे पर नाचते गाते गुलाल उड़ाते गणेश मूर्ति विसर्जन करने आये। रविवार सुबह सात बजे से ही श्रद्धालु गणपति विसर्जन के लिए मुरादनगर में गंगनहर पर पहुंचने शुरू हो गए थे। बड़े-बड़े वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं की वजह से जाम लग गया। वीकेंड पर हर सप्ताह रविवार की शाम दिल्ली-मेरठ हाइवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है। ऐसे में इस रविवार गणपति विसर्जन की वजह से हालात और बिगड़ गए। हाइवे पर करीब 15 किमी लंबे जाम में फंसे यात्रियों की फजीहत हुई। एंबुलेंस समेत कई वीआइपी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आयी। गंगनहर पर तैनात पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। जाम को वह नियंत्रित नहीं कर पाए। एक लेन पर जाम लगा तो लोग विपरीत दिशा की लेन पर वाहन ले गए। इससे दूसरी लेन भी जाम हो गई और वाहनों के चक्के जाम हो गए। गाजियाबाद के रहने वाले हेमंत शिशौदिया भी जाम में कई घंटे तक फंसे रहे। उन्होंने बताया कि वह मेरठ से गाजियाबाद जाने के लिए निकले थे, लेकिन तीन घंटे मुरादनगर में फंसे रहे। तीन घंटे में वह एक किलोमीटर का सफर कर पाए।
विज्ञापन


जाम से बचने को कोई योजना नहीं बनाई
पुलिस प्रशासन ने रविवार को गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान लगने वाले जाम से निपटने के लिए कोई योजना नहीं बनाई, पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर सुबह से लेकर रात तक यात्री जाम से जूझते रहे। पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी थी कि गणेश मूर्ति विसर्जन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, गणेश चतुर्दशी पर गणेश मूर्ति विसर्जन करने वालों की भीड़ लगेगी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट नहीं किया। यात्रियों का कहना है कि रूट डायवर्जन होता तो जाम से बचा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क मार्गों पर भी लगा भीषण जाम
दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगे भीषण जाम से बचने के लिए यात्रियों ने गंगनहर पटरी, पाइप लाइन मार्ग, कनौजा कुशलिया आदि मार्गों का सहारा लिया। लेकिन वाहनों की अधिकता होने के चलते संपर्क मार्गों पर भी जाम लग गया।

धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन
गाजियाबाद। धर्म आस्था संस्कार परिवार ने धूमधाम से गणपति विसर्जन किया। 11 दिन से स्थापित गणपति का विधि विधान से पूजन किया गया और उसके बाद विसर्जन के लिए यात्रा निकाली गई। अध्यक्ष सरोज शर्मा चंद्रशेखर , पंकज शर्मा, शिवा शर्मा, गीता शर्मा, खुशबू शर्मा, सोनी सिमरन, संजना शर्मा, आदि शामिल रहे।

एनडीआरएफ जवानों ने किया विसर्जन
गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में रविवार को धूमधाम से गणेशजी का विसर्जन किया। गणपति विसर्जन से पहले एनडीआरएफ जवानों ने विधिवत पूजा अर्चना की। फिर ढोल नंगाड़ों पर झूमते व गाते हुए जवानों ने विसर्जन यात्रा की शुरुआत की। जवानों ने मुरादनगर छोटा हरिद्वार पर जाकर गणेशजी का विसर्जन किया गया।

मूर्ति विसर्जन के बाद गंगनहर में लगाई डुबकी
पूजा अर्चना के बाद अस्थाई तालाब में गणेश मूर्ति विसर्जन कर श्रद्धालुओं ने गंगनहर में डुबकी लगाई। छोटा हरिद्वार घाट के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।


रैपिड रेल की वजह से लग रहा जाम
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रैपिड ट्रेन के अधूरे काम ने इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। चार माह से दुहाई-राजनगर एक्सटेंशन के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हो पाया है। सड़क चौैड़ीकरण के लिए की गई खुदाई और यहां लगाए गए साइड बैरियर के चलते सड़के छोटी हो गई हैं। इसके चलते वाहनों की स्पीड कम हो गई है। इसकी वजह से मोरटा से लेकर दुहाई तक जाम प्वाइंट बन गया है। लोगों को मेरठ-दिल्ली हाइवे पर भीषण जाम झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed