{"_id":"5af36d154f1c1b350b8b91bc","slug":"191525902613-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 में पुलिस मॉडूयल सिस्टम की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 100 में पुलिस मॉडूयल सिस्टम की तैयारी
Updated Thu, 10 May 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। यूपी 100 पुलिस में जल्द बदलाव नजर आएगा। मॉड्यूल सिस्टम के तहत पुलिस अब मामले को जीडी में दर्ज कर मौके पर गिरफ्तारी कर सकेगी। बुधवार को यूपी 100 के पुलिस कर्मियों के साथ एसपी ट्रैफिक ने मीटिंग करते हुए पूरा प्लान तैयार किया।
एसपी ट्रैफिक/ यूपी 100 के नोडल अधिकारी संजीव बाजपेयी ने बताया कि नवंबर 2016 में जिले में यूपी 100 का शुरूआत हुई थी। जिसके बाद जिले से 100 नंबर डायल करने पर लखनऊ के आधुनिक कंट्रोल रूम में घंटी बजती है। उसके बाद संबंधित जिले के उस क्षेत्र की यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंचती है। जिले में यूपी 100 की 61 गाड़ियां हैं। जिनमें 480 पुलिसकर्मी तैनात हैं।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शुरूआत में शहर में रिस्पांस टाइम 17 मिनट और देहात में 20 मिनट था। लेकिन अप्रैल माह में 12 मिनट पर लाया गया है। आने वाले दिनों में इसे घटाकर करीब 10 मिनट पर किया जाएगा। जबकि शहर में कई घटनाओं पर यूपी 100 का समय तीन मिनट भी रहा है। दूरी और प्वाइंट के हिसाब से पुलिस को पहुंचने में देरी लगती है। अप्रैल माह में यूपी 100 पर जिले की 9209 सूचना दर्ज की गईं।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक के अनुसार जल्द ही यूपी 100 में पुलिस स्टेशन मॉड्यूल सिस्टम पर भी काम किया जा रहा है। अभी तक थाना पुलिस को घटना की सूचना दी जाती है। लेकिन अब यूपी 100 पुलिस के अधिकार बढ़ जाएंगे। थाना पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचकर घटना को छिपाना आसान नहीं रहेगा। जिसके बाद यूपी 100 पुलिस इस सिस्टम के साथ मौके पर गिरफ्तारी भी कर सकेगी। जो घटना हुई उसकी ऑनलाइन जीडी में रिपोर्ट चढ़ाई जाएगी। इस सिस्टम के लिए लखनऊ में सभी जिले के पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों की सीसीटीएनएस की मीटिंग भी हो चुकी है।
32 बाइकों का शुभारंभ शनिवार को
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि यूपी 100 में 32 नई बाइक मिली हैं। पल्सर बाइकों पर दो-दो पुलिसकर्मी तैनात होंगे। शनिवार को इन बाइकों का शुभारंभ किया जाना है। इससे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस को पहुंचने में देरी नहीं लगेगी।