{"_id":"5ae0e3704f1c1b9f098b691e","slug":"191524687728-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषद ने किया कोर्ट के फैसले का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषद ने किया कोर्ट के फैसले का स्वागत
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषद ने किया कोर्ट के फैसले का स्वागत
मेरठ। आशाराम पर जोधपुर कोर्ट के फैसले का बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद ने स्वागत किया। संगठन के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश वशिष्ठ के शास्त्रीनगर आवास पर कोर्ट के इस फैसले को लेकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत के विभिन्न राज्यों में डेरा जमाएं ढोंगी बाबाओं के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की केंद्र एवं संबंधित राज्य सरकारों से मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में आए दिन महिलाओं एवं नाबालिग लड़कियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के कारण आधी आबादी भयग्रस्त है। ऐसे ढोंगी बाबाओं पर सख्त कार्रवाई से ही महिलाएं भयमुक्त होंगी। बैठक में सुधींद्र मिश्रा, चक्रधर शास्त्री, पं. रामभक्त, त्रिभुवन भारद्वाज, जयप्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, रीता गौड़, आराधना शर्मा, दयाशंकर शर्मा, महेश कौशिक, अजय भारद्वाज, अनुज पाठक, अभिनव वशिष्ठ, मनु शर्मा, सौरभ आचार्य आदि ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।