{"_id":"5a947c864f1c1ba3378b64a0","slug":"191519680646-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरो कर, रहो निडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरो कर, रहो निडर
Updated Tue, 27 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
भरो कर, रहो निडर
- वाणिज्य कर विभाग के 70 वें स्थापना दिवस का आयोजन
- राजस्व में जीएसटी की भूमिका पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। वाणिज्य कर विभाग में स्थापना दिवस के 70 साल पूरे होने पर सोमवार को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व संग्रह और कर चोरी रोकने की शपथ ली गई। वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मीटिंग हॉल में सभा का आयोजन किया गया। इसमें भरो कर, रहो निडर और राजस्व में जीएसटी की भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, व्यापारीगण ने विचार व्यक्त किए। दो बड़े करदाताओं जीजी इंटरप्राइजेज और सर्वश्री इंडो रबड़ एवं प्लास्टिक वर्क्स और राजस्व संग्रह में विशिष्ट योगदान करने वाले अधिकारियों को एडिशनल कमिश्नर ने शील्ड एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डिप्टी कमिश्नर प्रशासन ओम प्रखाश राय, रश्मि श्रीवास्तव, पीपी सिंह, विशाल शर्मा, अरुण कुमार, रजनीश कौशल, विनेश जैन, विष्णु दत्त पराशर और अकरम गाजी आदि रहे।