{"_id":"5a722a494f1c1b05738b4bc1","slug":"191517431369-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर ने नहीं बांटा गरीबों को गेहूं और चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर ने नहीं बांटा गरीबों को गेहूं और चावल
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जिलापूर्ति विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा की गयी छापामारी में राशन की दुकान पर 60 क्विंटल अतिरिक्त गेहूं बरामद हुआ।
आपूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र के अनुसार साबुन गोदाम में राशन डीलर सुनील की दुकान पर छापा मारा गया। जिसमें 60 क्विंटल अधिक गेहूं पकड़ा गया। साथ ही कुछ क्विंटल चावल कम पाया गया। जिससे स्पष्ट हो गया कि राशन डीलर या तो राशन वितरण में धांधली करता आ रहा है या फिर फर्जी राशन कार्ड होने के कारण राशन नहीं बांटा गया है। आपूर्ति निरीक्षक ने जहां राशन का पूरा रिकार्ड तलब किया, वहीं अतिरिक्त मिले गेहूं के बोरों को कब्जे में लेकर दुकानदार सुनील के खिलाफ थाना टीपीनगर में एफआईआर दर्ज करायी है।
इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी विकास गौतम का कहना है कि महानगर में ही नहीं बल्कि पूरे जनपद में राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सभी दुकानदारों को जहां शत प्रतिशत राशन का वितरण मशीनों से करने के निर्देश हैं, वहीं निर्धारित समय पर सुबह शाम दुकान खेलने के भी निर्देश हैं। इसी प्रकार राशन की दुकानों पर छापामारी की जाएगी।
- आपूर्ति निरीक्षक ने साबुन गोदाम पर मारा छापा, राशन डीलर पर केस दर्ज