फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अलग अलग हादसो में पांच घायल

अलग अलग हादसो में पांच घायल

Tue, 12 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
अलग अलग हादसो में पांच घायल
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा।
मेरठ पौड़ी राममार्ग पर स्थित डीमोंट फोर्ट एकेडमी के पास कार और बाइक की भिंड़त हो गई। भिंड़त में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कार चालक को दबोच पुलिस के सपुर्द कर दिया। वहीं, दूसरे हादसे में मुख्य मार्ग पर स्थित बाल शिशु मंदिर मार्ग पर दो बाइक टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
मौड़ खुर्द निवासी मूलचंद पुत्र भंवर सिंह सोमवार सुबह बाइक पर सिद्ध पीठ फिरोजपुर मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर लौट रहा थे। डीमोंट फोर्ट स्कूल के पास कार ने उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में गंभीर रुप से घायल मूलचंद को परिजनों ने मवाना में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। कार चालक को पुलिस हिरासत में लेकर थाने में र्ले आई। वहीं, दूसरे हादसे में रामराज के मोहल्ला नाले वाला निवासी दीपक पुत्र बाबूराम बाइक पर सवार होकर अपनी गुड़िया को बाल शिशु मंदिर स्कूल में छोड़ने जा रहा था। रास्ते में मुख्य मार्ग से स्कूल को जाने वाले मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी बाइक की आमने सामने की भिंड़त हो गई। इसमें रामराज निवासी दीपक व दूसरी बाइक पर सवार बिजनौर निवासी शइम पुत्र अनीस, अरशद पुत्र नूर मोहम्मद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रामराज के प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


छात्र गुटों में संघर्ष, कई घायल
बहसूमा (ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव मोहम्मपुर शकिस्त और मौड़ खुर्द के छात्रों के दो गुटों में सोमवार सुबह पहले बस में उसके बाद बहसूमा बस स्टॉप पर उतरकर लात, घुसे और डंडे चले। इस दौरान थाने से बाहर आए सिपाहियों ने समझाने की कोशिश की तो छात्रों के दोनो गुट और उग्र रूप धारण एक दूसरे पर टूट पडे़। इसके बाद थाने से दौड़कर आए सिपाहियों ने छात्रों की जमकर खबर ली। इस दौरान पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी छात्र आकाश पुत्र सुभाष और मौड़ खुर्द निवासी तमरेज पुत्र अब्दुल करीम छात्रों के दो गुटों में दो दिनों से तनातनी चल रही थी। सोमवार को मोहम्मदुपर शकिस्त आकाश अपने साथियों के साथ मवाना की प्राइवेट बस में सवार हुआ तो मौड़ खुर्द निवासी छात्र तमरेज भी साथियों के साथ सवार हो गया। बताया गया कि मोहम्मदपुर के छात्र सुभाष ने सदरपुर से कुछ युवकों को बुला बस में तमरेज और उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी। तमरेज ने इस बीच अपने दोस्तों को फोन कर बहसूमा बुला लिया। बहसूमा बस स्टॉप पर उतरे तो पहले से खड़े दोनो ओर के छात्रों में लात, घुसे और लाठी डंडे चले। उधर, पुलिस को देख छात्र तितर बितर हो गए। इस दौरान पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों गुटों के छात्रों के परिजनों ने भविष्य में न झगड़ने का लिखित में फैसला लिया। वहीं, एसओ ने सख्त हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया।

युवक की बाइक चोरी
बहसूमा (ब्यूरो)। माखनगर निवासी कालू उर्फ अमरेश ने बताया कि रविवार को वह बाइक पर हस्तिनापुर से घर लौट रहा था। इस बीच वह हाइवे पर रुका और एक युवक की उसकी बाइक लेकर फरार हो गया।

नाली की सफाई को लेकर हाथापाई
बहसूमा (ब्यूरो)। कस्बा के मोहल्ला झोड़ी वाला निवासी महिपाल पुत्र रतिराम ने बताया कि घर के बाहर की नाली सफाई कर रहा था। आरोप है कि उसके पड़ोसियों ने उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके सिर में ईट मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शेखपुरा में महिलाओं में मारपीट
बहसूमा (ब्यूरो)। रामराज के मोहल्ला शेखपुरा में महिलाओं में मारपीट हो गई। शेखपुरा निवासी शायदा ने बताया कि उसकी पुत्री का सुसराल वालों से काफी समय से विवाद चल रहा है। कई बार हुई पंचायतों के बाद माह भर पहले उनका फैसला हो गया था। आरोप है कि सोमवार को उसके पति, सास, नंद, ससुर, जेठ व देवर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वहीं, उसकी नंद अतीजा का कहना था कि उसकी भाभी इमराना समेत चार के खिलाफ मारपीट कर घायल करने के आरोप में तहरीर दी। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

रालोद की बैठक में भाजपा को घेरा
बहसूमा (ब्यूरो)। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर टिप्पणी की। मौड़ खुर्द में रालोद के वरिष्ठ नेता हरेंद्र सिंह के आवास पर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि रालोद ही किसानों के हकों की लड़ाई लड़ती आ रही है।
मौड़ खुर्द में आयोजित बैठक में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का नारा ‘जय जवान जय किसान’ को अब बदल दिया गया है। भाजपा जातिवाद व धार्मिक वाद की राजनीति कर रही है। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसानों की फसल का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने का वायदा किया था। लेकिन अब किसानों की लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। रालोद के भोपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि विगत सरकारें किसानों के कर्ज माफी के नाम पर राजनीति करती आई हैं। अब जनता उनकी कथनी और करनी में अंतर समझ गई है। देश व प्रदेश में सरकार होने के बावजूद ने गड्ढा मुक्त नहीं गड्ढा युक्त सड़के बना दी है। रालोद के पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा घोषणा झूटी साबित हो रहीं है। बैठक के पश्चात हरेंद्र सिंह को किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत कर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर बिजेंद्र भाटी, नरेंद्र गढ़ी, मेहरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, लोकेश सिरोही, संजय जाटव, किरण सिंह आदि रहे। बैठक का संचालन जयबीर सिंह अहलावत ने किया।



रामलीला में हुआ विद्युत विभाग का कैंप
बहसूमा (ब्यूरो)। कस्बे के रामलीला मैदान में विद्युत विभाग की तरफ से आयोजित कैंप में तीन लाख रुपये की वसूली की गई। जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कैंप में तीन नये कनेक्षन, पांच मीटर और तीस बडे़ बकायेदार के विद्युत कनेक्शन काटे गये। इस मौके पर एसडीओ वंशराज, जेई सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र गुर्जर, बलराज, संदीप, खलील, विपिन व विकास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed