फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जानलेवा साबित हो रही जल निगम की खोदी सड़कें

जानलेवा साबित हो रही जल निगम की खोदी सड़कें

Mon, 11 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा साबित हो रही जल निगम की खोदी सड़कें
मेरठ।
विज्ञापन

सड़कों को खोदकर शहर को बदसूरत बनाने में जल निगम का कोई सानी नहीं है। जल निगम द्वारा बनाई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। वहीं, सड़क के बीचोंबीच डाली गई सीवर लाइन के मेनहोल भी जान का दुश्मन बने हैं। शहर के वीआईपी क्षेत्र की सड़कों का हाल किसी से छिपा नहीं है। वैसे तो शहर और देहात की अधिकतर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। शासन भले ही इसके प्रति गंभीर हो, लेकिन विभागीय अधिकारी ऐसे नहीं दिख रहे हैं।
जल निगम ने शहर की सड़कों को खोदकर पानी और सीवर की लाइन डाली। अधिकतर सड़कों को जल निगम ने बनवाया भी, लेकिन पाइप लाइन लीकेज होने और बरसात के चलते सड़क बैठ जाने से गड्ढे गहरे हो गए हैं। कई स्थानों पर तो सड़क उखड़ गई है। सड़कों के गड्ढ़े और बीचोंबीच बने सीवर लाइन के मेनहोल महानगरवासियों की जान के दुश्मन बने हैं। इनसे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी कार्यालय के बाहर से डीआईजी कार्यालय, सर्किट हाउस, विक्टोरिया पार्क और ट्यूबवेल कालोनी की सड़क खोदकर जल निगम ने पाइप लाइन डाली थी। इससे सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। यह इलाका कहने के लिए वीआईपी है। यहां से पीडब्लूडी अधिकारी ही नहीं बल्कि जल निगम, पुलिस के आला अधिकारी और सरकार के मंत्री भी गुजरते हैं। इसलिए सड़क का हाल किसी से छिपा नहीं है। इसके बावजूद अधिकारी सड़कों की मरम्मत कराने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात में डेंस कार्य नहीं कराया जा सकता है। हमने पूर्व में सड़क बनवाई थी। सड़क बैठ जाने की वजह से इसमें गड्ढे हो गए हैं। सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा।-मुन्ना सिंह, परियोजना प्रबंधक, सीवर जल निगम
मुख्य बातें
अमर उजाला अभियान
एक साल में भी सड़कों को दुरुस्त नहीं कर पाया जल निगम
सीवर के मेनहोल दे रहे हादसों को दावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed