फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   190 kg of chhena rasgulla destroyed in Jasad Sultannagar

Meerut News: जसड़ सुल्ताननगर में 190 किलो छेना रसगुल्ला नष्ट कराया

Tue, 14 Oct 2025 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
190 kg of chhena rasgulla destroyed in Jasad Sultannagar
सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में छापेमारी करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। खाद्य सुरक्षा विभा
मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ कई गांवों में चला छापामार अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को गांव जसड़ सुल्ताननगर और जैनपुर उर्फ देवली खेड़ा में सिंथेटिक खोया से तैयार होने वाले रसगुल्ले बनाने वाली भट्ठियों पर छापा मारा। छापे के दौरान गांव जसड़ सुल्ताननगर में बड़ी मात्रा में टीम ने सिंथेटिक खोया से तैयार रसगुल्ले बरामद किए। करीब 190 किलोग्राम छेना रसगुल्ला नष्ट कराया गया।
त्योहारों के मद्देनजर इन दिनों क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर, डाहर और जैनपुर देवली खेड़ा में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक खोया से मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। दो दिन से टीम की छापा मार कार्रवाई से सिंथेटिक खोया से मिठाइयां तैयार करने वालों में अफरातफरी मची हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जैनपुर देवली खेड़ा व जसड़ सुल्तान नगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगवीर चौधरी एवं निशिकांत सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान गांव जसड़ सुल्तानगर में सुंदर की भट्ठी से छेना रसगुल्ला का नमूना लिया गया। टीम ने अन्य भट्ठियों के मालिकों को भी सुधार संबंधी निर्देश और नोटिस दिए। टीम ने मौके पर ही लगभग 190 किलोग्राम छेना रसगुल्ला नष्ट कराया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगवीर चौधरी ने बताया कि इस प्रकार की छापामार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ताकि आम जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed