फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   19 players selected for state level archery competition

Meerut News: प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए 19 खिलाड़ियों का चयन

Fri, 17 Oct 2025 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
19 players selected for state level archery competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेशस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम की आर्चरी रेंज पर ट्रायल किए गए। इसमें लक्ष्य भेदने की कला के प्रदर्शन के आधार पर बालक और बालिका वर्ग में 19 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
स्टेडियम की आर्चरी रेंज पर जुटे तीरंदाजों के लिए आगामी छह से नौ नवंबर तक बाराबंकी में आयोजित होने वाली स्टेट प्रतियोगिता के लिए सलेक्शन ट्रायल हुआ। इंडियन, कर्व और कंपाउंड कैटेगरी के लिए प्रत्येक वर्ग से बालक और बालिकाओं में 4-4 खिलाड़ियों को चुना गया। ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस दौरान खिलाड़ियों ने 20 और 30 मीटर की निर्धारित दूरी से सधे हाथों से सटीक लक्ष्य भेद करने का प्रयास किया। अंतिम रूप से चुने गए खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर चुना गया। स्टेडियम में आर्चरी कोच पूजा ने बताया कि प्रतिभागियों ने ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीरंदाजी कोच अमित सारीवाल ने बताया कि नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी हैं। टीम को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव और उपक्रीड़ा अधिकारी अब्दुल अहद सहित अन्य अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
-------------------
ये बनी टीम
इंडियन राउंड बालक वर्ग
आशीष, कृष, आयुष यादव, समुंदर

----------------------
इंडियन रांउंड बालिका वर्ग
दिव्या, शवि, वैष्णवी, भूमि
----------------------
रिकर्व राउंड बालक वर्ग
कुणाल,अभि, यथार्थ, ध्रुव
----------------------
मिक्सड बालक वर्ग
वंश, प्रशांत, प्रतीक, शिवांश
---------------------
मिक्सड बालिका वर्ग
तन्वी, स्नेहा, गार्गी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed