फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   184 crore business done by creating a fake firm in the name of a youth

Meerut News: युवक के नाम से फर्जी फर्म बनाकर 184 करोड़ का कारोबार

Mon, 02 Sep 2024 03:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
184 crore business done by creating a fake firm in the name of a youth
रतनपुरी। क्षेत्र के बड़सू गांव के युवक के नाम से कुछ लोगों ने फर्जी बनाकर करीब 184 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिया। युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी है। बड़सू निवासी अश्वनी ने पुलिस को बताया कि उसके पास मोबाइल पर कॉल कर कुछ लोगों ने आईडी और अन्य जानकारी ली थी। जीएसटी के अधिकारियों ने उसे कॉल कर कारोबार की जानकारी ली, लेकिन युवक ने बताया कि वह डेयरी चलाता है। छानबीन करने पर पता चला कि युवक के नाम से फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का लेन-देन कर दिया। पुलिस ने बताया कि किसी ने जालसाजी कर युवक के नाम से फर्म बनाकर कारोबार किया और टैक्स नहीं दिया। जीएसटी टीम मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित रविवार रात थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि प्रकरण जीएसटी के अलावा पुलिस की टीम भी जांच में जुटी है। पीड़ित के पिता अशोक ने बताया कि वह डेयरी चलाते हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed