फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अस्थाई गौआश्रम में वृद्घ गाय को जंगली जानवरो, कुतो, आदि ने नोंचकर खाने के कारण उसकी मृत्यु हुई

अस्थाई गौआश्रम में वृद्घ गाय को जंगली जानवरो, कुतो, आदि ने नोंचकर खाने के कारण उसकी मृत्यु हुई

Tue, 29 Jan 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
अस्थाई गौआश्रम में वृद्घ गाय को जंगली जानवरो, कुतो, आदि ने नोंचकर खाने के कारण उसकी मृत्यु हुई
माछरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन को अस्थायी गोआश्रम बनाये जाने के बाद से यहां करीब डेढ़ दर्जन पशु हैं। आरोप है कि गांव के कुछ लोग अपने गोवंश यहां छोड़ गए हैं। वहीं, एसडीएम ने जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि बेसहारा, आवारा गो पशुओं को गोआश्रम में रखा जाए। जब तक स्थायी गोआश्रम बने तब तक अस्थायी गोआश्रम बनाकर व्यवस्था की जाए। जिसमें बेसहारा, आवारा गोवंश किसानों की फसलों का नुकसान न करें। इसके तहत करीब 15 दिन पूर्व ब्लॉक माछरा क्षेत्र के लालपुर व कुआंखेड़ा गांव में स्थायी गोआश्रम बनाने के लिए जमीन की तलाश एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने कराई। फिलहाल पीएचसी भवन को अस्थायी गोआश्रम बनाया गया। यहां आश्रम बनते ही पशुपालकों ने भी पालतू गोवंश यहां छोड़ दिए। इसके चलते यहां पर गोवंश के करीब डेढ़ दर्जन पशु बंधे हैं। रविवार रात एक वृद्ध गाय गिर गई। ग्रामीणों ने मौत हो जाने पर उसे जमीन में दबा दिया। गोआश्रम में पशुओं की सेवा में लगे महीपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि इन्हें केवल सूखा भूसा खिलाया जा रहा है। पानी के लिए केवल एक नल है। वह अकेला ही डेढ़ दर्जन पशुओं को चारा एवं पानी नहीं दे पा रहा है। वहीं, एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने चेताया कि जिन पशुपालकों ने गोआश्रम में अपने पशु बांधे हैं। इसकी जांच कराई जायेगी और उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed