फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाईवे के चौडीकरण के नाम पर् नानू-दबथुवा में टूटने नहीं देंगे किसी भी ग्रामीण का मकान-संजय चौधरी

हाईवे के चौडीकरण के नाम पर् नानू-दबथुवा में टूटने नहीं देंगे किसी भी ग्रामीण का मकान-संजय चौधरी

Tue, 29 Jan 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
हाईवे के चौडीकरण के नाम पर् नानू-दबथुवा में टूटने नहीं देंगे किसी भी ग्रामीण का मकान-संजय चौधरी
ग्रामीणों और युवा रालोद के कार्यकर्ताओं की किसानों से तीखी नोकझोंक हुई, पुलिस ने रूट डायवर्ट कराया
विज्ञापन

एसडीएम ने चौड़ीकरण से प्रभावित ग्रामीणों की सूची मांगी, जिससे एनएचएआई अफसरों से वार्ता कर सकें
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। मेरठ-करनाल राजमार्ग के चौड़ीकरण के विरोध में नानू गांव में युवा रालोद के आह्वान पर ग्रामीणों ने सोमवार को हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की दोनों तरफ लंबी लाइन लग गईं। इस दौरान जाम में फंसे ट्रैक्टर-ट्रॉली लिये किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान युवा रालोद कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। इस पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रूट डायवर्ट कराया। वहीं, एसडीएम अमित कुमार मौके पर पहुंचे और बिना सूचना के जाम लगाने पर युवा रालोद प्रदेश महामंत्री से नाराजगी जताई। वहीं हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकानों की सूची मांगी जिससे एनएचएआई के अधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए भेज सकें।
मेरठ-करनाल राजमार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे ग्राम दबथुवा, नानू में सैकड़ों मकान जद में आ गए। ग्रामीण पहले हुए चौड़ीकरण के चलते तोडे़ गए मकान अब तक बना नहीं पाए हैं। अब फिर से चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके लिए एक सप्ताह पूर्व दोनों तरफ सीमांकन हो चुका है। सड़क से करीब सात से आठ मीटर तक के मकान चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। जिसको लेकर दबथुवा व नानू के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों की इस लड़ाई में युवा रालोद भी कूद गया है। चार दिन पूर्व इसको लेकर सतबीर त्यागी के आवास पर पंचायत हुई थी। इसमें हाईवे जाम करने का निर्णय किया गया था।
विज्ञापन

नानू गांव में सोमवार को संजय चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान नानू के ही एक किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली जाम में फंस गई। इस दौरान उसने जमकर हंगामा किया। इस पर कई महिलाएं ट्रैक्टर के आगे लेट गईं। वहीं, उसने जाम लगाने वालों के खिलाफ पुलिस को जानकारी दी। इस पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर पुलिस बल के साथ पहुंचे और नानू पुल तथा भूनी चौराहा से रूट डायवर्ट कराकर जाम खुलवाया। उधर, थानाध्यक्ष के कहने पर युवा रालोद एवं ग्रामीणों ने हाईवे की एक साइड खोल दी। मार्ग पर वाहनों का आगवामन शुरू हो गया। जाम की सूचना पाकर एसडीएम अमित कुमार पहुंचे और उन्होंने संजय चौधरी से जाम लगाने के तरीके को गलत बताया। उन्होंने बताया पहले उनके संज्ञान में मामला डालना चाहिए था। उन्होंने उन ग्रामीणों के नाम की सूची मांगी जिनके मकान हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। एसडीएम अमित कुमार ने मंगलवार को इस मामले में सूची सौंपने को कहा ताकि वह एनएचएआई के अधिकारियों को इस मामले से अवगत करा सकें। वहीं, युवा रालोद ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर फिर से उग्र आंदोलन तथा हाईवे पर तंबू गाड़कर मार्ग जाम की चेतावनी दी। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष सोनू गुर्जर, रूबीश त्यागी, सतबीर त्यागी, कुलदीप हुड्डा, सतीश प्रधान, अमित त्यागी, राजपाल सिंह, धर्मदत्त, सुरेशपाल, सुबोध, सुनील जाटव, रविंद्र कुमार, बबलू पुनिया समेत तमाम युवा रालोद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed