{"_id":"5bc4f346bdec22233165cf6b","slug":"181539633990-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ अरुण की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ अरुण की टीम विजयी
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ अरुण की टीम विजयी
फलावदा(मेरठ)। कस्बे में चल रहे दो दिवसीय सैयद सईद अहमद मेमोरियल इंडियन शूटिंग बॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को फाइनल मैच खेले गए। यूपी मेरठ की टीम ने जीत हासिल की। विजयी टीम को टूर्नामेंट के आयोजक सैय्यद ईसा ने नकद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
कस्बे में चल रहे शूटिंग बॉल टूर्नामेंट में सेमीफाइनल पहला राउंड अरुण यूपी मेरठ तथा सुरेश हरियाणा के बीच खेला गया। यूपी की टीम ने सात अंक से जीत हासिल की। सेमीफाइनल दूसरा राउंड में भी अरुण यूपी की टीम ने 15 अंक बनाए जबकि हरियाणा कि टीम 8 अंक ही बना पाई।
सेमीफाइनल का दूसरा पंजाब तथा मालेगांव महाराष्ट्र की टीम के बीच खेला गया। इसमें तीनों मैच में पंजाब ने महाराष्ट्र टीम को हराकर फाइनल में नाम दर्ज कराया। फाइनल मैच अरुण मेरठ तथा पंजाब की टीम के बीच खेला गया। यूपी की टीम ने दोनों मैच में 15/15 अंक बनाए जबकि पंजाब की टीम दोनों मैच में 6/7 अंक ही बना पाई। यूपी मेरठ की टीम विजय होने पर टूर्नामेंट के आयोजक सैय्यद ईसा ने 21 हजार रुपये तथा दूसरे स्थान पर रही पंजाब कि टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यहां टूर्नामेंट कॉमेंट्रेटर आरिफ़ रिजवी, स्कोरर आरशियान रहमान, दानिश, बंटी फैज राजा तथा रेफरी नईम अनवर, तेज सिंह पोसवाल, मास्टर रिजवान रहे। वहीं, हनीफुर्रहमान, महताब अंसारी, अकील मिर्जा, नयूम, शब्बू, सायन रहमान, बिट्टू मिर्जा, इश्तखार, अनवर, इरशाद, शमशाद, जफर मंसूरी, पूर्व सभासद फिरोज कुरैशी मौजूद थे।