फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेधावी होंगे सम्मानित, 29 को मुख्यमंत्री देंगे पुरस्कार

मेधावी होंगे सम्मानित, 29 को मुख्यमंत्री देंगे पुरस्कार

Sun, 27 May 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
मेधावी होंगे सम्मानित, 29 को मुख्यमंत्री देंगे पुरस्कार
मेधावी होंगे सम्मानित, 29 को मुख्यमंत्री देंगे पुरस्कार
विज्ञापन

मेरठ। साल 2018 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट या इनके समकक्ष परीक्षाओं में मेधावियों की लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को यूपी सरकार सम्मानित करेगी। सूबे के मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित करेंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा है।
यह सम्मान 29 मई को सुबह 10 बजे राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ स्थित सभागार में आयोजित समारोह में दिए जाएगा। इसकेलिए सरकार ने पांच करोड़ दस हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की हुई है। प्रदेश में सीबीएसई में ऑल इंडिया में तीसरा स्थान पाने वाली एमपीजीएस शास्त्रीनगर की अनन्या सिंह, हाईस्कूल में स्टेट की टॉप टेन लिस्ट में शामिल सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ कैंट की प्रशस्ति सराफ और यूपी बोर्ड में टॉप टेन लिस्ट में शामिल एएस इंटर कॉलेज मवाना के सुशांत सिंह को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इनके अलावा हाईस्कूल में जिला टॉपर रहे सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज प्रतापनगर की नेहा गुप्ता, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर के अनुज कुमार, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज रिझानी के आदित्य कुंडू, होली चाइल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल खानपुर की नेहा, राजेश पायलट इंटर कॉलेज रानी नंगला की हर्ष शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल मवाना की पल्लवी, संस्कार अकादमी इंटर कॉलेज मीवा मवाना के अर्णिमा गोयल, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज रिझानी के आनंद कुमार, एमडीएस इंटर कॉलेज पिलौना के हिमांशु धामा, महर्षि दयानंद पब्लिक इंटर कॉलेज मोदीपुरम के विकास पंवार को 21-21 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट में एसडीएचटीएसबीएम इंटर कॉलेज गंगानगर की सौम्या मित्तल, जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाढ़ के आकाश कुमार, सर्वोदय इंटर कॉलेज लावड़ के राहुल, सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के अमन भारती, एसएसडी कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट की फरहीन, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लावड़ की तुलसी, बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दौराला के अभिषेक वर्मा, सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर केतरुण धिरेन और इदरीस मेमोरियल इंटर कॉलेज किठौर के शुकुन चौधरी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed