फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पेज वन के लिए प्रेमी युगल

पेज वन के लिए प्रेमी युगल

Tue, 15 May 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पेज वन के लिए प्रेमी युगल
प्रेमी युगल ने थाने में खाया जहर, मौत
विज्ञापन

तकीपुरा से फरार हुए प्रेमी युगल को पकड़कर पुलिस लाई थी थाने
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। गांव तकीपुरा से फरार हुए युवक युवती ने पकड़े जाने पर नहटौर थाने में जहर खा लिया। पुलिस ने गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने सोमवार तड़के इन्हें और एक युवक को नहटौर चौराहे पर खड़े देखा तो अपने साथ थाने ले गए और इनके परिजनों को सूचना दी। इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है, पुलिस ने इन्हें हिरासत में तो ले लिया लेकिन इनके बैग की तलाशी नहीं ली। बैग में जहर लेकर ही यह प्रेमी युगल घर से भागा था।

मरने वाला युवक सुमित (21) पुत्र भूदेव सिंह और युवती अंजलि पुत्री रोहताश थाना नहटौर के गांव तकीपुर के रहने वाले थे। दोनों के बीच काफी समय प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। रविवार रात दोनों गांव के ही अनुज के साथ बाइक से फरार हो गए। सोमवार की सुबह करीब चार बजे नूरपुर में नहटौर चौराहे पर तीनों खड़े थे। पुलिस की फैंटम गाड़ी वहां से गुजरी तो पुलिसकर्मियों को शक हुआ। पुलिस ने सुमित के पिता व अंजलि के पिता से मोबाइल पर अलग-अलग बात की तो इनके घर से भागकर आने का पता चला। पुलिस तीनों को थाने ले आई। अंजलि का मामा नूरपुर थाने के गांव डेली अहीर में रहते हैं। युवती की मां ने उन्हें थाने भेज दिया। अनुज लघुशंका करने थाने के कार्यालय से बाहर आया, तभी रोहताश व अंजलि ने बैग में छिपाकर रखे जहर को खा लिया। प्रेमी युगल के थाने में जहर खाने का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल ले आई। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों को किरतपुर मार्ग स्थित श्री हास्पिटल के आईसीयू में दाखिल करा दिया। अंजलि व सुमित के परिजन भी वहां पहुंच गए। दोपहर में अंजलि व शाम करीब छह बजे सुमित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी उमेश कुमार सिंह ने पुलिस दोनों को इस इरादे से थाने लाई थी कि परिजनों के उन्हें हवाले कर दें। उन्हें संदिग्ध हालत में खड़ा देख पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। पुलिस को नहीं मालूम था कि दोनों जहर खा लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed