फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मासिक बैठक में ही लड़ने पर उतारू हो गए सपाई

मासिक बैठक में ही लड़ने पर उतारू हो गए सपाई

Sun, 04 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मासिक बैठक में ही लड़ने पर उतारू हो गए सपाई
मासिक बैठक में ही लड़ने पर उतारू हो गए सपाई
विज्ञापन

मेरठ। मासिक बैठक में ही शनिवार को सपाई आपस में भिड़ने पर उतारू हो गए। एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज सरवत चौधरी ने विधायक पर तंज कसे। वहीं, कुछ कार्यकर्ताओं ने नौ माह से जिला संगठन का विस्तार न करने पर जिलाध्यक्ष पर कमेंट्स किए, तो पूर्व विधायक शाहिद मंजूर व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मो. अब्बास के पार्टी के कार्यक्रमों में न आने और नए महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के मीटिंग में देर से पहुंचने पर भी कई तरह की बातें कही गईं। बैठक जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई, जो साढ़े दस बजे से दो बजे तक चली। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि सामान्य तौर पर इस तरह की बातें हुई हैं, कोई लड़ाई या हंगामे जैसी कोई बात नहीं थी।

15 मार्च तक भेजी जाएगी पदाधिकारियों के नामों सूची
बैठक में संगठन पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ और तय किया गया कि 15 मार्च 2018 तक सभी 14 जिला और महानगर प्रकोष्ठों सहित विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों के नामों की संस्तुति कर प्रदेश कार्यालय को भेज दी जाएगी। कोई भी आपराधिक छवि का व्यक्ति पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार मानकों को पूरा करने वाला ही पदाधिकारी बनाया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि शीघ्र बूथ कमेटी गठित कर प्रदेश कार्यालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


लोस चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
प्रदेश कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिला और महानगर एवं प्रकोष्ठ व विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक अलग-अलग तिथियों में की जाएगी। जो हर महीने की तीन तारीख से नौ तारीख के बीच होगी। चीनी मिलों द्वारा किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान कराने की मांग की गई। बकाया सदस्यता शुल्क एवं सदस्यता कॉपी जमा करने का निर्णय लिया गया। 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का वक्ताओं ने आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता जिला राजपाल सिंह ने और संचालन युवजन सभा केजिलाध्यक्ष रिहानुद्दीन ने किया। बैठक में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी का स्वागत किया गया। विधायक रफीक अंसारी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, आकिल मुर्तजा, ताराचंद शास्त्री, अतुल प्रधान, मृदुला यादव, सरोज शर्मा, विजय पाल सिंह, निरंजन सिंह, परविंद्र ईशु, मुमताज आलम, नितिन कसाना, कासिम जैदी, यूसुफ सैफी, साजिद लावड़, वीर पाल ढाका, अजय अधाना, दीपक कश्यप, सचिन गुर्जर, आदिल चौहान, आदिल अंसारी, आदिल सिद्दीकी और नेहा गौड़ आदि मौजूद रहे।


सभी को साथ लेकर चलना होगा
सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री को सीरिया में हो रहे मासूम बच्चों की मौत पर भी बोलना चाहिए। उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष से कहा कि पुराने सपाइयों को साथ लेकर चलना होगा। नहीं तो वे रास्ता ढूंढेंगे ही। सालों तक पार्टी को आगे बढ़ाने वालों को अहमियत देनी होगी। कहा जा रहा है कि यह बात उन्होंने हाल ही में पार्टी से निकाले गए पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के लिए कही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed