{"_id":"5a3587584f1c1b9e678c2152","slug":"181513457496-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों ने बताया सीने में दर्द, बीमारी कुछ और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों ने बताया सीने में दर्द, बीमारी कुछ और
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में लगा निशुल्क मेडिकल कैंप
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में प्रशासन के आदेश पर निशुल्क कैंप लगाया गया। शुभारंभ एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल ने किया। कार्यक्रम के आयोजक सीएमओ डॉ. राजकुमार रहे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक बीडी पांडे ने बताया कि जिला जेल में मेडिकल कैंप में 255 बंदियों ने मेडिकल चेकअप कराया। शुरू में कुछ बंदियों ने अपने सीने में दर्द बताया, लेकिन डॉक्टरों की जांच पड़ताल में बंदियों के सीने में दर्द की समस्या नहीं पाई गई। बंदियों में नाक, कान, गले की समस्या के साथ बीपी और शुगर की बीमारी मिली। सबसे ज्यादा बंदियों में दांत की समस्या सामने आई। बंदियों को दवाई दी गई। सीएमओ और अन्य डाक्टरों ने सर्दी में बंदियों को ठंड से बचाव के भी निर्देश दिए। डॉ. नीरज तोमर, डॉ. सुभाष, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. रजत कुमार, डॉ. मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।