{"_id":"5a27f1454f1c1b3c3d8bbe02","slug":"181512567109-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने दिया यातायात जागरुकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने दिया यातायात जागरुकता का संदेश
Updated Wed, 06 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। आरजी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत बुधवार को यातायात जागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने बच्चा पार्क चौराहे तक रैली निकाली। इसके माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। वहीं, सीट बेल्ट लगाने, स्पीड नियंत्रण, ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चलने के लाभ भी बताए। रैली में यातायात पुलिस ने भी अभियान में भाग लिया। यहां पर लक्ष्मी शर्मा, सुमन वर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अमित नागर, आकांक्षा, साक्षी, कविता, रिया, तान्या, हृदिमा समेत अन्य छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या डॉ. रजनी रानी शंखधर ने सहयोग के लिए आभार जताया।
मुख्य बातें
आरजी गर्ल्स की छात्राओं ने निकाली रैली
विज्ञापन
मुख्य बातें
आरजी गर्ल्स की छात्राओं ने निकाली रैली