{"_id":"59b6fe7b4f1c1b30698b470a","slug":"181505164923-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण को लेकर आवास विकास का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण को लेकर आवास विकास का घेराव
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माण को लेकर आवास विकास का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। आवास विकास कार्यालय के सामने ही अवैध निर्माण को लेकर हिंदू स्वाभिमान संस्था के सदस्यों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। साथ ही अधिकारियों पर फर्जी लेटर हैड का इस्तेमाल कर अवैध निर्माण करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। बाद में उन्होंने नौचंदी थाने में अधीक्षण अभियंता के खिलाफ मामले में तहरीर दी।
हिंदू स्वाभिमान संस्था के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठा. अमित तोमर ने आवास एवं विकास कार्यालय के सामने स्थित एक कॉस्मेटिक सेंटर के खिलाफ कार्यालय में शिकायत की थी। कहा था कि कॉस्मेटिक सेंटर मालिक ने हरित पट्टी को सीमेंट से पक्का बनाकर उस पर पार्किंग बना ली है। संस्था की शिकायत के बाद भी आवास विकास ने मामले में कार्रवाई नहीं की। संस्था के जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज का आरोप है कि अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह ने हिंदू स्वाभिमान संस्था के फर्जी लेटर हैड परये लिख दिया कि संस्था कोई कार्रवाई नहीं चाहती। इससे नाराज संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने आवास विकास कार्यालय का घेराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर ने अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। इस दौरान संस्था के जिलाध्यक्ष राहुल तोमर, प्रभारी दीपक सिंह, महानगर अध्यक्ष गौरव कुमार, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सुराहा, रितिक शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर आई है। एसएसपी के आदेश के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
संस्था द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। मैंने कोई फर्जी या किसी तरह का पेपर नहीं लगाया है। बेवजह संस्था के लोग हंगामा कर रहे हैं। एसपीएन सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
खास बात
हिंदू स्वाभिमान संस्था ने लगाया आवास विकास के सामने अवैध निर्माण करने का आरोप