फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.80 lakh withdrawn from account in the name of helping

Meerut News: मदद करने के नाम पर खाते से 1.80 लाख उड़ाए

Tue, 11 Nov 2025 10:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 11 Nov 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
1.80 lakh withdrawn from account in the name of helping
गंगानगर। मीनाक्षीपुरम निवासी एक व्यक्ति जालसाजों ने मदद के नाम पर 1.80 लाख रुपए उड़ा दिया। पीड़ित ने गंगानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी राकेश जैन ने पुलिस को बताया कि उनका स्टेट बैंक से संबंधित काम था। उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकलकर कॉल मिला दिया। राकेश जैन ने कॉल रिसीव करने वाले को बताया कि उनके स्टेट बैंक के शेयर मिसिंग हैं। तभी उनकी कॉल ट्रांसफर की गई। कॉल रिसीव करने वाले ने मदद की बात कहते हुए कुछ पीडीएफ फाइल लिंक के माध्यम से राकेश जैन के मोबाइल फोन में डाउनलोड कर दी।

जैसे ही फाइल के ऑप्शन पूरे किए तभी खाते से 1.80 लाख रुपए कट गए। साइबर ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने गंगानगर थाने में तहरीर दी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया इस मामले में आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed