फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18 teams of police searched the record of 85 criminals

पुलिस की 18 टीमों ने खंगाला 85 अपराधियों का रिकार्ड

Mon, 13 Sep 2021 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
18 teams of police searched the record of 85 criminals
पुलिस की 18 टीमों ने खंगाला 85 अपराधियों का रिकार्ड
विज्ञापन

मेरठ। जिले में चल रहे सत्यापन अभियान के तहत रविवार को पुलिस का अमला ब्रह्मपुरी क्षेत्र में उतरा। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय के नेतृत्व में 18 पुलिस टीमों ने चोरी, लूट, गोकशी, शराब तस्करी सहित अन्य गंभीर अपराधों में चिह्नित 85 अपराधियों का रिकार्ड खंगाला। करीब चार घंटे तक अभियान चला। इस दौरान एक वांछित आरोपी को भी दबोचा गया।
दरअसल, अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अपराधियों की निगरानी की रणनीति तैयार की है। इसके तहत थानावार सत्यापन का शेड्यूल तैयार किया गया है। रविवार तड़के पुलिस का अमला ब्रह्मपुरी की सड़कों पर उतरा तो हड़कंप मच गया। तीन प्रभारी निरीक्षक प्रह्लाद सिंह, राम संजीवन यादव और रघुराज सिंह के अलावा 25 उपनिरीक्षक, 130 कांस्टेबल और हेडकांस्टेबल के साथ 18 टीमें शामिल रहीं। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में रह रहे अपराधियों के घरों पर पहुंचकर सत्यापन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। अभियान के दौरान कुछ अपराधी पुलिस को देख छिपे तो परिजनों की मदद से उन्हें बाहर निकाल कर बात की गई।
विज्ञापन

--
दिन निकलते ही हर गली में दिखी पुलिस
अपराधियों के सत्यापन के लिए तैयार की गई टीमें सुबह दिन निकलते ही ब्रह्मपुरी की हर गली, हर सड़क पर दिखी। इतनी बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी से एकबारगी लोगों के जहन में भी सवाल उठने लगे, लेकिन फिर पुलिसकर्मियों ने ही उन्हें अभियान का उद्देश्य समझाया। हर सड़क और गली में पुलिस अपराधियों का सत्यापन करते हुए नजर आई। अभियान के दौरान मास्टर कालोनी ब्रह्मपुरी निवासी ललित उर्फ जोनी को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पिछले वर्ष चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इसमें वह वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-- वर्जन --
10 साल के अपराधियों का डोजियर तैयार किया जा रहा है। 85 से ज्यादा अपराधियों का सत्यापन किया गया है। जल्द ही इनके जमानत लेने वालों का भी सत्यापन किया जाएगा। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed