फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 18 people, including two and a half year old, beat Corona

कोरोना से जंग: ढाई साल के बच्चे समेत 18 लोगों ने दी कोरोना को मात, मेरठ में अब तक इतने हो चुके ठीक

Sun, 17 May 2020 01:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2020 01:07 PM IST
सार

  • ढाई साल के बच्चे सहित 18 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली
  • मेरठ में 113 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं
  • ठीक होने के बाद कहा, कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, बस एहतियात बरतें

विज्ञापन
Meerut Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, 18 people, including two and a half year old, beat Corona
नन्हा माज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में ढाई साल के बच्चे माज समेत 18 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से इनकी छुट्टी कर दी गई। इनका कहना है कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। बस एहतियात बरतें और चिकित्सकों के निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन


बताया गया कि 14 दिन में 24 घंटे के अंदर दो सैंपल निगेटिव आने पर मरीज को ठीक समझा जाता है। इन सभी की रिपोर्ट भी निगेटिव आई हैं। कोविड-19 वार्ड के अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें। साफ-सफाई रखें और नियमित अंतराल पर हाथ धुलते रहें तो इससे आसानी से निपटा जा सकता है। लोग सतर्क रहें, जागरूक बनें। डर और तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
विज्ञापन


इन्होंने दी कोरोना को मात
मिशा निवासी शाहपीर गेट, बाला त्यागी निवासी जेल चुंगी, अतुल त्यागी निवासी जेल चुंगी, फहत निशा निवासी लखीपुरा, सायरा निवासी अहमदनगर, फातिमा निवासी अहमदनगर, माज निवासी अहमदनगर, सोनबीरी ट्रांसपोर्टनगर, स्वर्णजीत सिंह प्रह्लाद नगर, संजय गर्ग केसरगंज, प्रीति गर्ग केसरगंज, रिहान ऊंचा सद्ददीनगर, पुष्पा शर्मा टीपीनगर, सूबेदार टीपीनगर, विपुल गोयल शीशमहल, शिखा शर्मा गुप्ता कॉलोनी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब तक 113 मरीजों ने कोरोना को हरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना से मेरठ मेडिकल कॉलेज में तीन की मौत, सिपाही समेत आठ पॉजिटिव

इनका करें पालन
1. वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ इससे लड़ा जा सकता है।
2. जुकाम, खांसी, बुखार और सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
3. लॉकडाउन का पालन करें। किसी से न मिलें। घर पर भी दूरी बनाकर रखें। हाथ धोते रहें।
4. गर्म पानी पिएं, भाप लें। ठंडी चीजों से परहेज करें।
5. बीमारी को कतई न छिपाएं। तुरंत स्वास्थ्य विभाग को बताएं।
6. गुनगुने पानी से नहाना, सीने में दिक्कत हो तो हल्की गर्म बोतल से सीने की सिकाई से काफी राहत मिलती है।
7. खूब आराम करें। घर पर रहना ही है सुरक्षित।

युवक का थाली और ताली बजाकर किया स्वागत
कोरोना से जंग जीतकर लौटे प्रह्लादनगर निवासी 25 वर्षीय स्वर्णजीत कौर का स्थानीय लोगों ने थाली व ताली बजाकर स्वागत किया। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद युवक को चार मई को मेडिकल अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पिता जोगिंदर सिंह सहित चार लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। जोगिंदर ने बताया मेरठ के खराब होते हालातों से बहुत परेशान थे। लेकिन बेटे के घर लौटने पर राहत मिली है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed