{"_id":"5ec043918ebc3e85b54f7b0d","slug":"three-died-of-corona-in-meerut-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मेरठ मेडिकल कॉलेज में तीन की मौत, सिपाही समेत आठ पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मेरठ मेडिकल कॉलेज में तीन की मौत, सिपाही समेत आठ पॉजिटिव
Sun, 17 May 2020 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का हमला लगातार जारी है। शनिवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में तीन मरीजों की मौत हो गई, जिनमें दो मेरठ और एक आगरा का मरीज शामिल है। वहीं आठ नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
इनमें एसपी सिटी की एस्कॉर्ट में शामिल सिपाही, आशा कार्यकर्ता और डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। अब तक मेरठ में 320 मरीज मिल चुके हैं। 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 114 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मृतका रशीद नगर निवासी जीशान फातिमा (52) को शुक्रवार सुबह करीब मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अपराह्न करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई। देर रात उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार रात मुसद्ददीलाल (68) की भी जान चली गई। वह शिव हरि कृष्णपुरम के रहने वाले थे। आठ मई से मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती थे। इनके अलावा विनोद राठौर (50) दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल से 14 मई को रेफर किए गए थे। इनकी भी शनिवार को मौत हो गई। ये आगरा के रहने वाले थे।
इनके अतिरिक्त नए मरीजों में बागपत रोड मुल्तान नगर निवासी डेढ़ साल का बच्चा भी है। महिला, पुरुष और उनकी बच्ची लखीपुरा हैं। रोहटा रोड स्थित भजनपुर निवासी 31 वर्षीय पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिला है।
डालमपाड़ा बुढ़ाना गेट के 52 वर्षीय व्यक्ति भी पूर्व में संक्रमित कारोबारी के संपर्क आया है। खैरनगर में पुलिस चौकी के नजदीक रहने वाली एक आशा कार्यकर्ता भी कोरोना संक्रमित मिली है। वहीं, गली नंबर आठ कांच का पुल निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला।