फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई

बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई

Mon, 08 Apr 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को  पोलियो की दवा पिलाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना/माछरा। पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत रविवार को पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। मवाना सीएचसी अंर्तगत हजारों बच्चों को दवाई पिलाई गई।
सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि रविवार से पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि मवाना सीएचसी अंर्तगत लगभग 105 बूथ बनाए गए। जिन पर शाम पांच बजे तक 18 हजार 388 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद डोर-टू-डोर छूटे बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। यह अभियान सप्ताह भर चलाया जाएगा। पल्स पोलियो अभियान में कैलाश राज, राजदीप यादव, आशा, गोकुल लाल पुनियाल, हरिप्रसाद आदि का सहयोग रहा है।
विज्ञापन

माछरा में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को 18,600 बच्चों को दवा पिलाई। गांवों के प्राइमरी स्कूलों के छात्रों टोली बनाकर मतदान करने एवं पोलियो दवा पीने के प्रति जागरूकता रैली निकाली। सीएचसी प्रभारी माछरा डॉ. आलोक नायक ने बताया कि 103 बूथों पर 18600 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिसमें दो दिन डोर-टू-डोर अभियान चलाकर छूटे बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि छूटे बच्चों को मतदान के बाद दवा पिलाई जाएगी। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव चयनित बहरोड़ा के आदर्श प्राथमिक विद्यालय न. दो के बच्चों ने पल्स पोलियो अभियान रैली एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्कूल के बच्चों एवं शिक्षक तशरीफ अली, जावेद अली तथा रामकिशन सिंह व ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed