फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीसीएसयू ने मुख्य परीक्षा के लिए बनाए 222 केंद्र

सीसीएसयू ने मुख्य परीक्षा के लिए बनाए 222 केंद्र

Sat, 16 Feb 2019 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू ने मुख्य परीक्षा के लिए बनाए 222 केंद्र
21 फरवरी से कॉलेजों में होनी हैं रेग्युलर और प्राइवेट की मुख्य परीक्षाएं
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ऑडियो-वीडियो कैमरे लगाने हैं अनिवार्य

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 21 फरवरी से होने वाली मुख्य परीक्षाओं की पूरी तैयारी हो गई है। शुक्रवार को परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षाओं के लिए मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 222 केंद्र घोषित किए गए हैं। एडेड और राजकीय कॉलेजों के अलावा जो सेल्फ फाइनेंस कॉलेज केंद्र बनाए गए हैं, उनमें ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग वाले कैमरे अनिवार्य हैं। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल में 66 एडेड और राजकीय कॉलेज हैं। पांच सौ से ज्यादा यूजी कोर्सोें के सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं।
इनमें तीन लाख के करीब यूजी कोर्सों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्राइवेट में एक लाख 91 हजार प्राइवेट परीक्षा फार्म भरे गए हैं। ऐसे में करीब पांच लाख छात्र-छात्राएं 21 फरवरी से परीक्षा देंगे। शुक्रवार को कैंपस में परीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि इस बार 222 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। प्राइवेट में एडेड कॉलेजों में केंद्र सेल्फ रहेंगे या फिर बदले जाएंगे, इसके बारे में शनिवार को लिस्ट जारी की जाएगी। पिछली बार शिकायत वाले और डिबार कॉलेजों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। विवि ने नकल को लेकर स्पष्ट कर दिया गया है कि जिस कॉलेज के बारे में भी कोई शिकायत मिली उसको निरस्त करते हुए केंद्र बदल दिए जाएंगे। कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, प्रो. जितेंद्र ढाका, प्रो. जयमाला, डॉ. राजेश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्राइवेट के छात्र जिले के केंद्र से लें उपाधि
परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्राइवेट पाठ्यक्रमों की उपाधि प्रत्येक जिले में बनाए गए नोडल केंद्रों से 20 रुपये शुल्क देकर प्राप्त कर सकेंगे। इससे यूनिवर्सिटी में भी छात्र-छात्राओं की भीड़ कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed