{"_id":"5c5c2ce8bdec22090f3fbd9c","slug":"171549544680-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम जांच के लिए नहीं पहुंचे, बाट जोहते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम जांच के लिए नहीं पहुंचे, बाट जोहते रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फलावदा। क्षेत्रीय विधायक संगीत सिंह सोम द्वारा नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुस समद के खिलाफ शासन से की गई शिकायत की जांच करने के लिए उपजिलाधिकारी बुधवार को यहां नहीं पहुंचे। उपजिलाधिकारी की प्रतीक्षा में सत्ता पार्टी के सभासद नगर पंचायत कार्यालय पर मुस्तैदी से मौजूद रहे।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक की शिकायत पर नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुस समद के खिलाफ अनियमितता की जांच शासन से शुरू की गई है। भाजपा के तीन सभासदों को तवज्जो नहीं देने के चलते चेयरमैन पर बोर्ड की बैठक नहीं करने तथा फर्जी भुगतान के आरोप लगाए हैं। इस प्रकरण की जांच उपजिलाधिकारी सरधना को सौंपी है। बताया कि बुधवार को उपजिलाधिकारी सरधना जांच के लिए फलावदा नगर पंचायत पहुंचने वाले थे। वह व्यस्तता के नहीं पहुंच पाए। उपजिलाधिकारी के जांच के लिए फलावदा पहुंचने की भनक लगते ही भाजपा सभासद कार्यालय पहुंच गए। एसडीएम की प्रतीक्षा में भाजपा सभासद सरेंद्र, सोहनवीर एवं श्रीदेवी आदि समेत अन्य तीन घंटे तक नगर पंचायत कार्यालय में डेरा डाले रहे, लेकिन उनके नहीं आने से बैरंग लौटना पड़ा। चेयरमैन अब्दुस समद का कहना है कि उन पर जीआईएस, एमआईएस के तहत 15 लाख रुपये के भुगतान तथा सोलर लाइट लगवाने के नाम पर 70 लाख के भुगतान किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। वह बिल्कुल निराधार है। उपरोक्त भुगतान उनके हस्ताक्षर से नहीं हुए हैं। चेयरमैन अब्दुल समद ने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में सभी कार्य पारदर्शिता के साथ कराए गए हैं। दबाव बनाकर झूठ को सच साबित करने का प्रयास किया जा रहा है। निष्पक्ष जांच होने पर शिकायत के फर्जी दावों की कलई खुल जाएगी। उनके खिलाफ साजिश रची गई है। इसके तहत ईओ पर दबाव बनाकर दिसंबर में शीतकालीन सत्र के समय असंवैधानिक तरीके से बोर्ड की बैठक कराने का प्रयास किया गया। इसमें विफल होने पर उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई।
मुख्य बातें
नगर पंचायत के चेयरमैन के खिलाफ शासन में की अनियमितता की शिकायत
शासन स्तर से जांच एसडीएम सरधना को सौंपी गई
शराब के साथ पकड़ा
फलावदा। पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गांव गगसोना निवासी जगना को जेल भेजा। प्रभारी करतार सिंह ने बताया चेकिंग के दौरान गदनपुरा मार्ग से मुखबिर की सूचना पाकर गांव गगसोना निवासी जगना पुत्र राग्गन को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जागना को पूर्व में भी पुलिस कई बार अवैध शराब बेचने के मामले में जेल भेज चुकी है।