फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रतीक्षा सूची के अंतिम दिन हुए 1044 एडमिशन

प्रतीक्षा सूची के अंतिम दिन हुए 1044 एडमिशन

Sat, 28 Jul 2018 03:08 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीक्षा सूची के अंतिम दिन हुए 1044 एडमिशन
प्रतीक्षा सूची के अंतिम दिन 1044 प्रवेश
विज्ञापन

- 110100 पहुंची प्रवेश की संख्या, आज से डाउनलोड करें ऑफर लेटर
मेरठ। सीसीएसयू के कॉलेजों में शुक्रवार को अंतिम दिन तीसरी प्रतीक्षा सूची के 1044 प्रवेश हुए। अब तक प्रवेश की संख्या 110100 पहुंच गई है। बीएससी नर्सिंग, एलएलबी और एमएससी होम साइंस को छोड़कर बाकी सभी विषयों में रजिस्ट्रेशन बंद हो गए हैं।
शुक्रवार को तीसरी बार खोले गए रजिस्ट्रेशन बंद हो गए हैं। शनिवार से यूजी के छात्र ऑफर लेटर में विषय, पाठ्यक्रम का नाम भरकर डाउनलोड करेंगे। 30 जुलाई को 12 बजे तक कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा करने होंगे। 31 जुलाई को मेरिट के आधार पर छात्र एडमिशन ले सकते हैं। 29 जुलाई को परास्नातक व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की प्रथम मेरिट जारी होगी। इनके प्रवेश एक अगस्त तक होने हैं। दो अगस्त को परास्नातक पाठ्यक्रमों की ओपन मेरिट के ऑफर लेटर डाउनलोड किए जाएंगे। इनके प्रवेश तीन से पांच अगस्त तक होने हैं।
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग की लिस्ट दो अगस्त को
बीएससी नर्सिंग के पंजीकरण एक अगस्त तक होने हैं। दो अगस्त को इनकी प्रथम मेरिट आ जाएगी। इनके एडमिशन पांच अगस्त तक होंगे। छात्र ओपन ऑफर लेटर छह से नौ अगस्त तक डाउनलोड कर 10 अगस्त को संबंधित कॉलेज में जमा करेंगे। 13 और 14 अगस्त को मेरिट से प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed