{"_id":"5b5103da4f1c1b47748b5ea0","slug":"171532036058-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात हापुड़ रोड जाम,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात हापुड़ रोड जाम,
Updated Fri, 20 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित एल ब्लाक शास्त्रीनगर में अजय, गुड्डू और जोगेंद्र के शव रखकर लोगों ने जाम लगाया। इसकी जानकारी पर एसपी देहात व एडीएम (ई) पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और मीट प्लांट मालिक व ठेकेदार पर केस दर्ज कराने के बाद जाम खोला गया।
तीनोें युवकों के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मीट प्लांट मालिक राशिद अखलाक व ठेकेदार सलाउद्दीन की लापरवाही के चलते अजय, गुड्डू और जोगेेंद्र की मौत हुई है। पहले सीवर से निकालने में देरी हुई और फिर तीनों को अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गए। परिवार वालों को भी भ्रमित किया। जिस पर गुस्साए लोगों ने हापुड़ रोड पर जाम लगाया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि तीनों युवकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और उनकी तहरीर पर थाना खरखौदा में केस दर्ज किया गया है। करीब तीन घंटे तक हापुड़ रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई बार पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। पीड़ित परिवार की शर्त मानी गई, तब जाकर जाम खुला। तीनों युवकों के शवों का रात में पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है।
प्लांट मुर्गी दाने का और हो रहा कटान
तीन लोगों की मौत के मामले में भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने एसएसपी को फोन किया और कहा कि मीट प्लांट मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करें। प्लांट मुर्गी दाने का बनाया हुआ और कटान पशुओं का हो रहा है। इसकी जांच गंभीरता से होनी चाहिए।
विज्ञापन
केस दर्ज कर लिया
तीनों युवकों की मौत के मामले मेें पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। भाजपा नेताओं ने भी फोन कर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई करेंगी। -राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
खास बातें:
- राशिद अखलाक और सलाउद्दीन कराए नामजद
- पांच-पांच लाख रुपये का दिया जाएगा मुआवजा