फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आठ सूत्रीय मांग को लेकर लेखपाल संघ का धरना

आठ सूत्रीय मांग को लेकर लेखपाल संघ का धरना

Wed, 11 Jul 2018 03:12 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
आठ सूत्रीय मांग को लेकर लेखपाल संघ का धरना
लेखपाल संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला शाखा के तत्वावधान में लेखपालों का कलक्ट्रेट पर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। जिलाध्यक्ष लोकेंद्र राठी ने कहा कि प्रारंभिक ग्रेड-पे 2800 किया जाए और एसीपी विसंगति दूर की जानी चाहिए। साथ ही विशेष वेतन भत्ता 1500, मोटर साइकिल भत्ता 2000 एवं स्टेशनरी भत्ता 750 रुपये दिया जाए। इसके अतिरिक्त लैपटॉप व स्मार्ट फोन, आधारभूत सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराना आदि मुख्य मांगों को शासन प्रशासन स्तर पर पूरा किए जाने की मांग को लेकर संगठन के बैनर तले लेखपाल आंदोलित हैं। उधर मंगलवार को दूसरे दिन जारी धरनास्थल पर पहुंचकर ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ दूबे व एकता सेवा समिति के अध्यक्ष अबरार अहमद ने धरनारत लेखपालों की मांग का समर्थन किया। धरने पर इंद्रियदमन त्यागी, धर्मपाल सिंह, गुरुमेहर सिंह, राधेश्याम शर्मा, हरवीर सिंह, मनवीर सिंह, नरेंद्र, सुशील शर्मा, अब्दुल रहमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed