{"_id":"5b45274c4f1c1bad288b5d00","slug":"171531258700-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास रेड अभियान के तहत पकड़ी जा रही बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास रेड अभियान के तहत पकड़ी जा रही बिजली चोरी
Updated Wed, 11 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास रेड अभियान के तहत पकड़ी जा रही बिजली चोरी
मेरठ। पीवीवीएनएल के द्वारा चलाए जा रहे मास रेड अभियान के तहत बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। अभियान के अंतर्गत मेरठ, गजियाबाद, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, शामली, मुज्जफरनगर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, रामपुर व बिजनौर आदि जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। मेरठ में कुल मास रेड अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 252 कनेक्शन जांचे गए। जिनमें 30 प्रकरणों में बिजली चोरी पकड़ी गई। 30 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जांच में 25 प्रकरणों में अनियमितता पाई गई। जिसके सापेक्ष में 11.54 लाख की वसूली की गई।
अभियान के अंतर्गत पकड़ी जा रही बिजली चोरी
मेरठ। पीवीवीएनएल द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय बिजली चोरी रोको अभियान के तहत काफी संख्या में बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। प्रबंधक निदेशक आशुतोष निरंजन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत मेरठ में विभागीय दल एवं प्रवर्तन दल की टीमों ने घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्शनों की जांच की। इसमें कुल 14915 छापे डाले गए। 1884 प्रकरणों में सीधे चोरी पकड़ी गई, 1073 अनियमितता के मामले पाए गए। 3516 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। इसके सापेक्ष सात करोड़ का राजस्व निर्धारण किया गया और 253.60 लाख की वसूली की।