{"_id":"5b4527414f1c1bc6248b5ad5","slug":"171531258689-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठने को आई कुर्सियां, थ्री फेज कनेक्\nशन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठने को आई कुर्सियां, थ्री फेज कनेक् शन का इंतजार
Updated Wed, 11 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच माह बाद भी बदहाल है पासपोर्ट कार्यालय की व्यवस्था
मेरठ। बदहाली से जूझ रहे पासपोर्ट ऑफिस में लंबे समय बाद लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां आ गई हैं, लेकिन पानी अभी भी नसीब नहीं हो रहा। यूपीएस सिस्टम के लिए दफ्तर को अभी भी थ्री फेज कनेक्शन का इंतजार है।
लंबे इंतजार के बाद फरवरी माह में शहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हुआ था। कैंट स्थित प्रधान डाकघर के भवन में इसे चालू किया गया, लेकिन संसाधनों के अभाव में यहां की व्यवस्था बदहाल है। वेटिंग रूम में लोगों के बैठने और पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। सांसद और विधायकों ने व्यवस्था में सुधार के दावे किए थे लेकिन समस्या जस की तस है।
पासपोर्ट विभाग ने वेटिंग रूम में बैठने के लिए आठ कुर्सियों की व्यवस्था की है। पीने के पानी और कूूलर या एससी का इंतजाम अभी तक नहीं हुआ है। दफ्तर में बड़ा यूपीएस सिस्टम भी आ गया है लेकिन उसे चालू करने के लिए अभी थ्री फेज कनेक्शन नहीं लगा है। दफ्तर का सिस्टम अभी भी इंवर्टर सिस्टम पर है। इस कारण लंबी बिजली कटने पर कार्यालय का काम भी बाधित होता है। आगे बरसात का मौसम है ऐसे में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होगी जिस कारण ये समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
पासपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए फर्नीचर और सैटअप की व्यवस्था पासपोर्ट दफ्तर को करनी थी जबकि स्टाफ और अन्य जिम्मेदारी डाक विभाग की थी। बिल्डिंग, बिजली कनेक्शन, पीने के पानी, सुरक्षा, शौचालय आदि इंतजाम डाक विभाग को करने हैं। इस संबंध में उनके अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जबकि डाक विभाग का कहना है कि उनके स्तर पर दी जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है बाकी के लिए मुख्यालय स्तर पर व्यवस्था होगी।