{"_id":"5b0b19fe4f1c1bb16e8b4dbb","slug":"171527454206-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू की पुण्यतिथ िपर भिड़े कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू की पुण्यतिथ िपर भिड़े कांग्रेसी
Updated Mon, 28 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो खिंचाने की होड़ में भिड़े कांग्रेसी
मेरठ। कांग्रेस का कोई कार्यक्रम हो और उसमें हंगामा न हो ऐसा नहीं हो सकता। प्रदेश में खोई हुई ताकत को फिर से पाने की कवायद में जुटे कांग्रेसी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्य तिथि में ही भिड़ गए। हाथापाई तक की नौबत आने पर पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा को बीच-बचाव करना पड़ा।
रविवार को जिला व महानगर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित की। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विनोद मोघा और महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा और वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि जिस समय पंडित नेहरू पीएम बने उस समय देश में सूईं तक नहीं बनती थी और आज देश मंगलयान बना रहा है। कार्यक्रम समापन से पहलेे पहुंचे कांग्रेस नेता नवीन बादली को देखकर महानगर अध्यक्ष किशनी उखड़ गए और उन्हें पार्टी से बाहर किए जाने के चलते कार्यालय से बाहर जाने को कहा। नवीन बादली ने आम कार्यकर्ता होने के नाते पुष्पांजलि अर्पित करने आने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों ओर से नोंकझोंक और धक्का मुक्की होने लगी। मामला बढ़ता देख पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा को बीच बचाव करना पड़ा। किशनी ने बताया कि नवीन बादली को पार्टी से बाहर किया जा चुका है। वह अनुशासन समिति के समक्ष भी उपस्थित नहीं हुआ। उसे कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए कहा गया था। कार्यक्रम में महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष शबी खान, मंजीत सिंह कौछड़, अशोक भारती, राजबाला गौतम, अभिमन्यु त्यागी, हरिकिशन आंबेडकर, अखिल कौशिक, युगांश राणा, रोहित गुर्जर, आशीष जाटव, विवेक शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, रामप्रसाद वसी, योगी जाटव, अरुण कुमार देशवाल आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
जिले व महानगर कार्यकर्ता एकजुट होकर मना रहे थे नेहरू की पुण्यतिथि
लड़ाई में महानगर अध्यक्ष भी कूदे, पूर्व विधायक पंडित जयनारायण ने किया बचाव