फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पूर्व प्राचार्य ने वापस ली मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत

पूर्व प्राचार्य ने वापस ली मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत

Thu, 10 May 2018 03:24 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्राचार्य ने वापस ली मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत
मेरठ। परीक्षाओं में लापरवाही को लेकर हटाईं गईं मेरठ कॉलेज की पूर्व प्राचार्य बी. कुमार ने बुधवार को मैनेजमेंट पदाधिकारियों पर लगाए आरोप वापस लेते हुए कुलपति को पत्र लिख दिया है। इसके बाद मैनेजमेंट से उनको राहत मिल गई है। बी. कुमार अब कॉमर्स विभागाध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में 14 मार्च को एमकॉम और एलएलबी के पेपर गलत बांट दिए गए थे, इस मामले में पूर्व प्राचार्य बी. कुमार ने कर्मचारियों की ड्यूटी बदल दी थी। इसके विरोध में कर्मचारियों ने परीक्षा बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने कॉलेज के अवैतनिक मंत्री अरविंद नाथ सेठ से की थी। पेपर गलत बांटे जाने के अलावा बीए की परीक्षा में एक छात्र को नकल करते हुए फ्लाइंग स्क्वायड ने पकड़ लिया था जिसके बाद एक छात्रसंघ पदाधिकारी दबंगई दिखाते हुए उसको वहां से ले गया था।
विज्ञापन

इस मामले में भी प्राचार्य की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। इन सारे मामलों को देखते मैनेजमेंट ने आपात बैठक बुला ली थी। मैनेजमेंट पदाधिकारियों की बैठक में बी. कुमार पर परीक्षाओं में लापरवाही बरतने के आरोप साबित होने के बाद उनको प्राचार्य पद से हटा दिया गया था। उनके खिलाफ पांच सदस्यीय जांच कमेटी बना दी गई थी। उन्हें कॉमर्स डिपार्टमेंट में विभागाध्यक्ष के पद पर ज्वाइन करा दिया गया था। उनकी जगह मैनेजमेंट ने डॉ. युद्धवीर सिंह को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया था। इसके बाद बी. कुमार ने कुलपति से मैनेजमेंट की शिकायत कर दी थी। मैनेजमेंट पर उन्होंने ऐसे आरोप लगाए थे जिसके कोई सुबूत उनके पास नहीं थे। इसके चलते मैनेजमेंट ने बुधवार को आपात बैठक बुला ली थी। इसमें बी. कुमार के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की बात सामने आ रही थी। बुधवार को मेरठ कॉलेज में हुई मैनेजमेंट पदाधिकारियों की बैठक में बी. कुमार द्वारा अपनी शिकायत वापस लेने की बात सामने आई। उनके द्वारा कुलपति को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी गयी है। इस पूरे प्रकरण के बाद मैनेजमेंट की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। डॉ. बी कुमार के रिटायर होने में कुछ ही समय बचा है। वे रिटायरमेंट तक कॉमर्स विभागाध्यक्ष रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टीम के बाद कॉलेज में सुधरा है माहौल
बता दें कि मैनेजमेंट ने जब से डॉ. युद्धवीर सिंह को प्राचार्य और डॉ. वीरेंद्र सिंह को चीफ प्रॉक्टर बनाया है, तब से मेरठ कॉलेज में माहौल बदला है। परीक्षाओं में नकल रोकने को खूब सख्ती की गई है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने आउट साइडर की एंट्री भी बैन कर दी है। जो बाहरी छात्र कॉलेज का माहौल बिगाड़ रहे थे। उन पर नए सत्र में और भी सख्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed