फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोली के दिमाग और रीढ़ की हड्डी का हुआ एमआरआई

कोली के दिमाग और रीढ़ की हड्डी का हुआ एमआरआई

Thu, 21 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
कोली के दिमाग और रीढ़ की हड्डी का हुआ एमआरआई
कोली के दिमाग और रीढ़ की हड्डी का हुआ एमआरआई
विज्ञापन

मेरठ/गाजियाबाद। निठारी कांड के नौ केसों में फांसी की सजा पा चुके सुरेंद्र कोली को बुधवार को डासना जेल से मेरठ मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसके दिमाग और रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) का एमआरआई हुआ। इसकी रिपोर्ट गोपनीय है। हालांकि मेडिकल सूत्रों का कहना है कि कोली को ज्यादा दिक्कत नहीं है।
मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि निठारी कांड के अभियुक्त सुरेंद्र कोली को कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर करीब पौने दो बजे लाया गया था और करीब ढाई बजे एमआरआई के बाद पुलिस उसे वापस गाजियाबाद डासना जेल ले गई। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र कोली ने पिछली कई तारीखों पर विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की अदालत में अर्जी देकर शिकायत की थी कि जेल अस्पताल में उसका उचित इलाज नहीं किया जा रहा है। उसके दोनों हाथों और छाती में दर्द रहता है। कोर्ट ने जेल अधीक्षक व जेल सीएमओ को आदेश दिया था कि वह जेल के नियमानुसार सुरेंद्र कोली का उचित इलाज कराए। इसी के चलते बुधवार को कोली को मेडिकल कालेज लाया गया। इससे पूर्व भी फांसी दिए जाने से पहले कोली को मेरठ लाया गया था, तब उसकी जांच कराई गई थी, वह सामान्य निकला था। मनोचिकित्सकों की टीम ने उसकी जांच की थी।
विज्ञापन


क्या है एमआरआई
मैगनेटिक रिसोनैंस इमेजिंग (एमआरआई) इमेजिंग (तस्वीरें लेने) का एक आधुनिक तरीका है, जिसमें स्ट्रांग मैगनेटिक फील्ड (शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र), रेडियो तरंगों और एक कंप्यूटर की सहायता से शरीर की तस्वीरें ली जाती हैं। एमआरआई में एक्सरे का प्रयोग नहीं होता है। एमआरआई तस्वीरों में विस्तृत विवरण दिखता है। वे हड्डियां व टिश्यूस (ऊतकों) दोनों को दिखा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed