{"_id":"5a35875b4f1c1b4e718b983f","slug":"171513457499-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 तक वेतन नहीं मिला तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 तक वेतन नहीं मिला तो होगा आंदोलन
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नगर निगम में आउट सोर्सिंग पर सफाई का काम करने वाले 2215 स्वच्छता मित्रों के वेतन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नवंबर का अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। शनिवार को कर्मचारी नेता इक्ट्ठा होकर कैंप कार्यालय पर महापौर से मिलने पहुंचे। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 20 दिसंबर तक वेतन नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
महापौर सुनीता वर्मा पहली बार सूरजकुुंड स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचीं। इनके साथ पूर्व विधायक योगेश वर्मा के अलावा अन्य बसपा नेता भी रहे। सूचना पर स्वच्छता मित्र-सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला, रमेश चंद गेरा, विनोद महरौल, नीटू, प्रमोद आदि भी पहुंच गए। उन्होंने महापौर के सामने स्वच्छता मित्रों के वेतन और संविदा की समस्या उठाई। साथ ही कहा कि सफाई का ठेका खत्म हो चुका है। उसके बाद भी अभी तक आउट सोर्सिंग पर काम करने वाले स्वच्छता मित्रों को नवंबर का वेतन भी नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 20 दिसंबर तक स्वच्छता मित्रों को वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी आंदोलन की राह पर होंगे। महापौर ने कर्मचारी नेताओं को शीघ्र वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।