फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निकाय चुनाव से पहले 100 करोड़ के विकास की तैयारी

निकाय चुनाव से पहले 100 करोड़ के विकास की तैयारी

Tue, 12 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव से पहले 100 करोड़ के विकास की तैयारी
निकाय चुनाव से पहले 100 करोड़ के विकास की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। पिछले पांच माह से ठप पड़े शहर के विकास को अब शीघ्र ही पंख लगने वाले हैं। निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पहले शहर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
करीब पांच माह पहले उप्र में भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद जहां पूर्व की सरकार में शुरू किए गए काफी प्रोजेक्ट रुक गए। वहीं नए प्रोजेक्ट यानी सड़क, नाले आदि बनाने की योजनाएं तैयार हुई। इतना ही नहीं टेंडर प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया। इसका असर शहर के विकास पर दिखाई दिया। कई स्थानों पर तो आपातकालीन कार्य जैसे पुलिया आदि का निर्माण भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


चुनाव से पहले शुरू होगा विकास
अक्तूबर माह में चुनावी आचार संहिता लागू होने की उम्मीद है। आचार संहित के दौरान शहर में कोई नए कार्य स्वीकृत नहीं हो पाएंगे। इसलिए नगर निगम प्रशासन ने लगभग 100 करोड़ के विकास कार्यों को आचार संहिता से पहले ही शुरू कराने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए पहले ई- टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा है कि नवरात्र में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट प्रस्ताव में जुडे़गा 12 प्रतिशत जीएसटी
शासनादेश के मुताबिक सड़क, नाला, नाली निर्माण के बजट प्रस्ताव में 12 प्रतिशत जोड़ा जाएगा। यानी जो कार्य एक लाख रुपये में किया जाता था अब उसकी लागत बढ़ाकर एक लाख 12 हजार होगी। बताया जा रहा है कि इसमें से चार प्रतिशत टैक्स घटाया जाएगा। ऐसे में पूर्व में विकास कार्यों के तैयार बजट प्रस्तावों को दोबारा से बनाया जा रहा है।


शासन से गाइड लाइन आ गई है। पीडब्लूडी बजट प्रस्ताव में वृद्धि, जीएसटी रेट निर्धारित करके रिपोर्ट जारी करेगा। पीडब्लूडी के अधिकारियों ने अभी लिखित में कोई पत्र जारी नहीं किया है। हालांकि हमने विकास कार्यों के प्रस्तावों को लेकर तैयारी कर ली है। नवरात्र में टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। कुलभूषण वार्ष्णेय, चीफ इंजीनियर नगर निगम

खास बात
पांच माह से ठप पड़े विकास कार्य को अब लग सकते हैं पंख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed