{"_id":"59971b9b4f1c1b6e438b4921","slug":"171503075227-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से महिला व पुरुष सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से महिला व पुरुष सहित दो की मौत
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से महिला व पुरुष सहित दो की मौत
मेडिकल कॉलेज लैब में 12 और मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि
आठ मेरठ के तीन मुजफ्फरनगर और एक अमरोहा का है मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
स्वाइन फ्लू का कहर लगातार जारी है। मेडिकल कालेज की लैब में 12 और लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें आठ मेरठ के और तीन मुजफ्फरनगर व एक अमरोहा निवासी है। इनके अलावा स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक पुरुष और एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। जिले में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें आठ महिलाएं हैं।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू के सैंपल की जांच की गई। इसमें मेरठ के झलक शर्मा (25) निवासी मयूर विहार, नासरीन (30) मुजफ्फरनगर, लोकेश बढ़ला (48) कैथवाड़ा, मन्नू वर्मा (19) निवासी धनोरा मंडी अमरोहा, बेबी नौरिन (10) मुजफ्फरनगर, पार्थ (3) मुजफ्फरनगर, नामान (5) बसंत विहार मेरठ, कुशाग्र (7) निवासी कैली खरखौदा, शिवांश (3) निवासी कैली खरखौदा, सतीश कुमार (46) निवासी रामगढ़ी मेरठ, पीएस तेवतिया कालंदी टीपीनगर, दीपक (24) निवासी जागृति विहार मेरठ आदि को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। मेडिकल अस्पताल से प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि डा. रामकुमार (67) निवासी मीरापुर की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसके अलावा सरधना निवासी धर्मवती (65) की गाजियाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वह कई दिन से स्वाइन फ्लू से पीड़ित बताई जा रही थीं।