फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1684 bigha crop destroyed due to hailstorm and rain, compensation of Rs 3 crore issued

Meerut News: ओलावृष्टि और बारिश से 1684 बीघा फसल बर्बाद, तीन करोड़ मुआवजा राशि जारी

Wed, 06 Mar 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 06 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
1684 bigha crop destroyed due to hailstorm and rain, compensation of Rs 3 crore issued
सहारनपुर। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और बारिश के कारण जिले में 1684 बीघा फसल बर्बाद हुई है। अभी तक 408 किसानों की खराब फसलों का सर्वे हो चुका है, बाकी सर्वे जारी है। आंकड़ा इससे कहीं अधिक पहुंचने की आशंका है। उधर, मुख्यमंत्री ने जिले के किसानों को मुआवजा देने के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह जनपद में दो दिन तक तेज हवा के साथ बारिश और देहात में भारी ओलावृष्टि हुई है। इस ओलावृष्टि ने सबसे अधिक गेहूं और सरसों की फसलों को तबाह किया है। इसके बाद सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद से किसान टेंशन में हैं। किसानों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए सरकार ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे करा रही है। जनपद में लेखपालों के माध्यम से गांव गांव और खेताें में जाकर खराब हुई फसलों का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम तक जनपद के 408 किसानों की फसलों का सर्वे किया जा चुका है। जिसमें 1684.584 बीघा फसल खराब हुई मिली है। जबकि सर्वे अभी जारी है। सर्वे का डाटा पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। चूंकि अभी सर्वे चल रहा है ऐसे में आंकड़ा इससे कहीं अधिक तक पहुंचने की आशंका अधिकारी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- समय से और उचित मुआवजा मिले
सरकार फसलों के मुआवजे को लेकर गंभीर नजर आ रही है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के किसानों के लिए तीन करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। लेकिन किसानों की मांग है कि उन्हें उनकी फसलों का उचित और समय से मुआवजा मिले। किसान अरुण, ताराचंद और महफूज का कहना है कि ओलावृष्टि से किसानों की कमर टूट गई है। सरकार को इसका ख्याल रखना होगा कि उनके साथ मजाक न हो।

- ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसलों का सर्वे चल रहा है, जिसके लिए लेखपाल प्रत्येक गांव में खेतों तक पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन के सर्वे का डाटा पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी इसे साथ के साथ अवगत कराया जा रहा है। अभी सर्वे जारी है, जिसमें खराब हुई फसलों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। - पंकज कुमार मिश्रा, जिला आपदा विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed