फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वाहनों की अधिकता व कटों के कारण लगा जाम

वाहनों की अधिकता व कटों के कारण लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की अधिकता व कटों के कारण लगा जाम
वाहनों की अधिकता व कटों के कारण लगा जाम
विज्ञापन


मुरादनगर। वाहनों की अधिकता और कटों के कारण शनिवार को हाइवे पर भीषण जाम लग गया। करीब तीन किमी लंबे लगे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से लगा जाम रात तक रहा। दस मिनट का सफर तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक का समय लगा। वाहनों की अधिकता के कारण शनिवार को सबसे पहले रावली रोड तिराहे कट पर जाम लगना शुरू हुआ। कुछ ही देर में जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद सीएचसी, बंबा रोड, उखलारसी कट पर जाम लगना शुरू हुआ। वहीं रेलवे रोड के पास बने अवैध कट भी जाम का मुख्य कारण बने। इसके बाद ओएफएम और असालतनगर कट पर जाम लगना शुरू हुआ। करीब तीन किमी लंबे लगे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दस मिनट का सफर तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक का समय लगा। जाम से बचने के लिए लोगों ने गंगनहर पटरी, पाइप लाइन और कनौजा कुशलिया संपर्क मार्ग का सहारा लिया। वाहनों की अधिकता से संपर्क मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन गई। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आईं। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि वाहनों की अधिकता और कटों के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे थे। प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे, ताकि हाईवे पर जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed