फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ोकसभा के प्रथम चरण के चुनाव सम्पन्न होते ही प्रत्याशियो के समर्थको ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए आकंडे लगाने शुरू किये।

ोकसभा के प्रथम चरण के चुनाव सम्पन्न होते ही प्रत्याशियो के समर्थको ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए आकंडे लगाने शुरू किये।

Sat, 13 Apr 2019 08:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
ोकसभा के प्रथम चरण के चुनाव सम्पन्न होते ही प्रत्याशियो के समर्थको ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए आकंडे लगाने शुरू किये।
मुंडाली। लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण संपन्न होने के बाद क्षेत्र में समर्थक गुणा-भाग में जुट गए हैं। जगह-जगह पंचायतें लगाकर जिताने में अपने समीकरण में लगे हैं। हालांकि किसका समीकरण सही बैठेगा यह तो 23 मई को साफ होगा।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव शाफियाबाद लोटी, अटौला, अजराड़ा, माछरा, शोल्दा, हसनपुर कलां, मऊखास, सिसौली, मुरलीपुर, भगवानपुर चट्टावन, पसवाड आदि में चौराहा स्थित चाय की दुकानों पर पार्टी समर्थक मतदान की बूथ वार गणना करके गुणा भाग कर अपने प्रत्याशी को जिताने की कवायद में जुटे हैं। गठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों के चेहरे खिले हुए हैं। उनका कहना है कि उनका मतदान अन्य पार्टियो के मुकाबले अधिक हुआ है जबकि भाजपा के समर्थकों का कहना है कि अति पिछड़ा, पिछड़ा वर्ग एवं सवर्ण जाति के मतों का उन्हें भरपूर सहयोग मिला है। उन्हें भी मुस्लिम वर्ग व एससी वर्ग का भी वोट मिला है। उनकी जीत पक्की है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक मायूस दिखाई पड़ रहे हैं। वे फिर भी जीत की ताल ठोक रहे हैं। 23 मई को पता चल सकेगा कि आखिर यह चुनावी ऊंट किस करवट बैठेगा।
विज्ञापन

मतदान के बाद खानपान की व्यवस्था खत्म
माछरा। लोकसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सुबह से ही घर से निकल जाते थे और पार्टियों के कार्यालय पर पहुंचकर नाश्ता एवं दोपहर का भोजन करते थे।वहीं, प्रत्याशी द्वारा मुहैया कराए वाहनों में सवार होकर चुनाव प्रचार प्रसार के लिए निकल जाते थे। इस दौरान दिन में चाय-पानी भी मिलता था। वहीं, रात्रि में प्रचार से लौटने पर कार्यालय में भोजन तैयार मिलता था। मतदान के बाद अब यह व्यवस्था खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed