फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महाविद्यालय में ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित

महाविद्यालय में ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित

Tue, 29 Jan 2019 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित
मेरठ। कनोहर लाल कॉलेज में ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को स्वरचित कविताएं एवं कहानियां प्रस्तुत करने के लिये मंच प्रदान किया गया। क्विज के निदेशक जतिन अरोड़ा ने छात्राओं को बताया कि स्वरचित कविता और कहानियां यूट्यूब एवं सोशल मीडिया पर डाली जाएगी, जिससे छात्राएं आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित होंगी। प्राचार्या डॉ. किरण प्रदीप ने बताया कि महाविद्यालय इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम का निर्देशन डॉ. रागिनी प्रताप ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पूनम सिंह रहीं। छात्रा आंचल शर्मा, अमीशा शर्मा, सितारा अफिया एवं उर्वशी गर्ग ने हिंदी में और रेनूपाल अदिति, शैली, हिमानी, कहकशां ने अंग्रेजी में कविताएं प्रस्तुत कीं। डॉ. वेणु वनिता, फातिमा हसन, सिद्घी गुप्ता, डॉ. राखी त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed