{"_id":"5b33fe2a4f1c1bca228b7ec9","slug":"161530134058-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक बुल व मेरठ डिस्ट्रिक की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक बुल व मेरठ डिस्ट्रिक की टीम जीती
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
ब्लैक बुल व मेरठ डिस्ट्रिक की टीम जीती
मेरठ। भामाशाह मैदान पर खेली जा रही फनगेज क्रिकेट लीग में बुधवार को मेरठ डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन टीम व हरि सिंह क्रिकेट क्लब टीम बी के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ डिस्ट्रिक ने 35 ओवर में 237 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम में रणजी खिलाड़ी शिवम चौधरी ने आठ चौके, दो छक्के की मदद से 67 रन और उमंग शर्मा ने दो छक्के व दो चौके की मदद से 49 रन बनाए। वहीं अंकुर मलिक ने भी 30 रन की पारी खेली। वहीं प्रशांत, मेहुल, अनंत शर्मा ने दो- दो विकेट लिए। हरि सिंह क्रिकेट क्लब की टीम बल्लेबाजी करते हुए 32.5 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें पांच चौके व एक छक्के की मदद से मेहुल चहल ने 34 रन व दीपांशु ने 20 रन बनाए। वहीं कार्तिक सिंह ने चार विकेट और शिवम चौधरी व अंकुर मलिक ने दो- दो विकेट लिए। दूसरा मैच गांधीबाग मैदान पर ब्लैक बुल क्रिकेट क्लब व एसपी एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस ब्लैक बुल के परविंदर ने जीता और टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 244 रन का स्कोर बनाया। विजय सोम ने सात चौके की मदद से 58 व कप्तान परविंदर ने 26 रन बनाए। हिमांशु व तनुज ने तीन- तीन विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी एसपी एकेडमी की टीम 22 ओवर में 110 रन पर ढेर हो गई। टीम में सर्वाधिक रन कप्तान तनुज त्रिपाठी ने 28 व ऋषभ त्यागी ने 15 रन बनाए। वहीं यशबीर सिंह ने चार व शिकांश मलिक ने तीन विकेट लिए।