{"_id":"5abaa27e4f1c1b242e8b4aab","slug":"161522180734-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 अप्रैल से मृल्यांकन की तैयारी में जुटा सीसीएसयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 अप्रैल से मृल्यांकन की तैयारी में जुटा सीसीएसयू
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू में मूल्यांकन की तैयारी एक अप्रैल से
मेरठ। एमबीबीएस की कॉपियों की अदला-बदली का खेल उजागर होने के बाद सीसीएसयू ने इस बार मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन एक अप्रैल से कराने की तैयारी कर ली है। मूल्यांकन के लिए केंद्रों की घोषणा दो दिन में हो जाएगी। इसके बाद कॉपियों की बार कोडिंग का काम शुरू हो जाएगा।
एसटीएफ ने हाल ही में यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की कॉपियां बदलने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए यूनिवर्सिटी के तीन कर्मचारियों और एक छात्र नेता को गिरफ्तार किया था। कर्मचारियों ने पैसे लेकर कॉपियां बदलने की बात कुबूल की थी। पूरा प्रकरण सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी की साख दांव पर लग गई। ऐसे में कुलपति ने इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में सख्ती करने के आदेश दिए हैं।
इसके तहत सीसीएसयू ने 16 मई तक चलने वाली परीक्षाओं के साथ ही एक अप्रैल से मूल्यांकन कराने की तैयारी कर ली है। कॉपियों को कड़ी निगरानी में उत्तर पुस्तिका कक्ष में रखा जा रहा है। रोजाना अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह को सील खोलने के बाद शाम को फिर से गेट पर सील लगाई जा रही है। दो दिन बाद केंद्र बनाए जाने के बाद कॉपियों की बार कोडिंग का काम शुरू करा दिया जाएगा। मूल्यांकन शिफ्टों में कराया जाएगा ताकि परीक्षाओं पर इसका असर नहीं पड़े।
विज्ञापन
सभी करेंगे मूल्यांकन
इसी के साथ इस बार यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी शिक्षकों को कॉपियां जांचनी होेंगी। अबसे पहले बहुत से शिक्षक मूल्यांकन नहीं कर रहे थे। लेकिन इस बार सभी को मूल्यांकन करना पड़ेगा। ऐसा नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एडमिशन के लिए होगा इंतजार
इस बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल महीने में आने वाला है। यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 16 मई तक चलनी हैं, ऐसे में छात्रों को एडमिशन के लिए इंतजार करना पड़ेगा। एक अप्रैल से मूल्यांकन कराए जाने से यूनिवर्सिटी का रिजल्ट भी जल्दी आ जाएगा। इससे हर बार लेट हो रहा सत्र भी पटरी पर आ जाएगा।
खास बातें:
एमबीबीएस की कॉपियों का खेल सामने आने के बाद कुलपति ने दिए आदेश
दो दिनों में मूल्यांकन के लिए केंद्रों की घोषणा, फिर होगी कॉपियों की बार कोडिंग