फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गन्ना भुगतान नहीं होने पर उबले किसान

गन्ना भुगतान नहीं होने पर उबले किसान

Thu, 08 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गन्ना भुगतान नहीं होने पर उबले किसान
गन्ना बकाया भुगतान 14 दिन में कराने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने और किसानों को समय से पर्ची नहीं मिलने के विरोध में गन्ना किसान संघर्ष समिति किनौनी ने गन्ना भवन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने गन्ना आयुक्त के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को गन्ना किसान संघर्ष समिति किनौनी के तमाम पदाधिकारी गन्ना विकास परिषद् के चेयरमैन बिजेंद्र प्रमुख के नेतृत्व में पांडव नगर स्थित गन्ना भवन पहुंचे। उप गन्ना आयुक्त के कार्यालय में नहीं मिलने पर समिति पदाधिकारियों ने डीसीओ से मुलाकात की। किसान नेताओं ने मिलों द्वारा समय से पर्ची जारी नहीं करने, गन्ने का भुगतान 14 दिन के अंदर नहीं करने, मिल यार्ड में किसानों को सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाया। दौराला गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी पीतम सिंह ने मांग की कि जो भी शुगर मिल नियमानुसार गन्ना आपूर्ति के 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं कर रही हैं, ऐसी मिलों को गन्ना ढुलाई भाड़े में रिबेट न दी जाए। अब तक जो ढुलाई भाड़ा किसानों से वसूला गया है उसे वापस कराया जाए।
विज्ञापन

बिजेंद्र प्रमुख ने कहा कि जो भी मिल समय से भुगतान नहीं कर रही है उन मिलों से विलंब भुगतान ब्याज दिलाया जाए। समिति ने डीसीओ आनंद शुक्ला को गन्ना आयुक्त के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गन्ना मूल्य भुगतान कराने, गन्ना उत्पादन बढ़ोतरी सीमा 1300 से बढ़ाकर 1400 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने, केन यार्ड में किसानों की सुविधाएं बढ़ाने, विलंब भुगतान पर ब्याज दिलाने आदि की मांग की। इस मौके पर योगेंद्र प्रमुख, यशवीर सिंह, वीरेंद्र वर्मा, अमन सिंह, राजबीर सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
गन्ना किसान संघर्ष समिति ने गन्ना भवन का घेराव किया, गन्ना आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
विलंब से गन्ना भुगतान करने वाली चीनी मिलों को न दें ढुलाई भाड़ा वसूलने की छूट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed