{"_id":"5a94721b4f1c1b462c8ba4ed","slug":"161519677979-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"224 सेंटरों पर होगी विवि की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
224 सेंटरों पर होगी विवि की परीक्षा
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
224 केंद्रों पर होगी सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कॉलेजों में 5 मार्च से होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए सोमवार को परीक्षा सेंटर तय हो गए। 9 जिलों में इस बार 224 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक-दो दिन में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। 28 फरवरी से छात्र सीसीएसयू की वेबसाइट से अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
सत्र को पटरी पर लाने के लिए इस बार सीसीएसयू ने 5 मार्च से मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया था। इसको लेकर कई दिन से सेंटरों के नाम तय किए जा रहे थे। नकल रोकने के लिए इस बार विश्वविद्यालय ने कड़े कदम उठाते हुए डिबार कॉलेजों को सेंटर नहीं बनाने का निर्णय लिया था। एडेड और राजकीय कॉलेजों को छोड़कर सेल्फ फाइनेंस वाले सभी कॉलेजों के सेंटर इस बार सेल्फ नहीं रहेंगे। सोमवार को विश्वविद्यालय में हुई बैठक में मेरठ मंडल के 9 जिलों में 224 सेंटर बनाए गए हैं। हर जिले में परीक्षा का प्रभारी कॉलेज के प्राचार्य को बनाया गया है। इस बार गाजियाबाद में 14, मेरठ में 37, सहारनपुर में 39, मुजफ्फरनगर में 26, नोएडा में 11, बुलंदशहर में 43, शामली में 16, हापुड़ में 15 और बागपत में 23 सेंटर बनाए गए हैं। विवि के प्रेस प्रवक्ता प्रशांत कुमार ने बताया की प्रवेशपत्र विवि की वेबसाइट पर अपलोड होंगे।
सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों रहेगी नजर
विवि की मुख्य परीक्षाओं में सरकारी कॉलेजों के साथ सेल्फ फाइनेंस के डिग्री कॉलेजों पर विवि की विशेष नजर होगी। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में शांतिपूर्वक व अनुशासित ढंग से परीक्षा कराने के लिए विवि ने अलग से समिति बनाई है, जो सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
हर जिले से एक प्राचार्य को बनाया कोआर्डिनेटर
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विवि ने हर जिले से डिग्री कॉलेज के एक प्राचार्य को कोआर्डिनेटर बनाया है। जो अपने जिले में होने वाली परीक्षा में पूरी नजर रखेगा। नोडल अधिकारी की देखरेख में ही सभी परीक्षाएं होगी। नकल रोकने के लिए विवि के अंदर एक अतिरिक्त सेल बनाया है। सीसीटीवी से भी केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।
नकल विहीन कराएंगेे परीक्षा
शासन के आदेशों का पालन करते हुए पूरी तरह नकल विहीन परीक्षा कराएंगे। अगर कोई छात्र नकल करता मिला या शिकायत आई तो उसे तत्काल प्रभाव से परीक्षा से वंचित किया जाएगा। जिस केंद्र पर भी नकल होती मिली उस क ॉलेज का सेंटर तुरंत निरस्त होगा। - प्रो. एनके तनेजा, कुलपति, सीसीएसयू
खास बातें
28 से विवि की वेबसाइट से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र
5 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं, मेरठ में 37 सेंटर बनाए गए