फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   16 students of CCSU campus become assistant professors

सीसीएसयू कैंपस के 16 छात्र-छात्राएं बने असिस्टेंट प्रोफेसर

Fri, 15 Nov 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
16 students of CCSU campus become assistant professors
सीसीएसयू कैंपस के 16 छात्र-छात्राएं बने असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस के लिए यह अच्छी खबर है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा जारी रिजल्ट में कैंपस के अंग्रेजी विभाग के 16 छात्र-छात्राएं असिस्टेंट प्रोफेसर बने हैं। इससे पहले भी कुछ दिन पहले जारी हुए रिजल्ट में इसी विभाग के 10 छात्र-छात्राएं असिस्टेंट प्रोफेसर बने थे। कुलपति प्रो. एनके तनेजा और प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पाने वाले छात्र-छात्राओं में किसी भी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ये सबसे अधिक संख्या है। विभागाध्यक्ष प्रोे. प्रतिभा त्यागी ने बताया कि विभाग के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे छात्र-छात्राएं भी इसी तरह से आगे बढ़ेंगे। जिन छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, उनमें रविंद्र कुमार, आभा देवी, प्रीति सिंह, नीरज त्यागी, स्वाति त्यागी, आस्था प्रताप, दीपा, निशा, स्वर्णा, निमिका, साजिद, शीबा परवीन, कुलदीप, गीतांजलि, रंजना और रूबी मुखिया शामिल हैं। ये सभी नेट पास छात्र-छात्राएं हैं। सफल छात्र-छात्राओं को प्रो. रविंद्र कुमार और प्रो. विकास शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed