फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कार की साइड लगने पर मारपीट हंगामा

कार की साइड लगने पर मारपीट हंगामा

Mon, 24 Jun 2019 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
कार की साइड लगने पर मारपीट हंगामा
कार की साइड लगने पर मारपीट हंगामा
विज्ञापन

मवाना। गुड़ मंडी में रविवार शाम बाइक एवं कार की साइड लगने को लेकर बाइक सवार गांव के युवक तथा व्यापारी में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस व्यापारी और उसके पुत्र को थाने ले आई। इसकी जानकारी पाकर काफी संख्या में ग्रामीण गुड़ मंडी पहुंचे तथा तोड़फोड़ की। इससे गुड़ मंडी के दुकानदारों में हड़कंप मच गया तथा दुकानें बंद हो गईं। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।
गांव जंधेड़ी निवासी उमेश चंद गुड़ मंडी में सामान खरीदने आया था। उसने बाइक को एक साइड में खड़ा किया था। इसी दौरान गुड़ मंडी निवासी व्यापारी कार लेकर आया। जिसकी साइड लगने से बाइक गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिस पर उमेश चंद ने दुकानदार से शिकायत की। आरोप है कि दुकानदार और उसके पुत्र ने उससे मारपीट कर दी। आरोप है कि इसी दौरान बीचबचाव के लिए आए पूर्व बैंक प्रबंधक से भी हाथापाई की गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मारपीट करने के आरोपी व्यापारी पिता-पुत्र को थाने ले आई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे लाठी-डंडे लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर गुड़ मंडी में पहुंच गए। यहां व्यापारी गोपाल की दुकान में तोड़फोड़ की। इससे आसपास के दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया तथा उन्होंने दुकानें बंद कर दीं। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, बमुश्किल कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इस संबंध में थाने का कार्यभार देख रहे एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि एक पक्ष से तहरीर आई है। फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। वहीं, व्यापारी गोपाल का कहना है कि उनका फैसले की बात चल रही है, वह बाइक की मरम्मत कराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed