{"_id":"5d0016e7bdec22076d207094","slug":"156028694212-meerut-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकसवार बदमाशों ने दो महिलाओं से कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकसवार बदमाशों ने दो महिलाओं से कुंडल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकसवार बदमाशों ने दो महिलाओं से कुंडल लूटे
परीक्षितगढ़। नगर के समीप रजवाहे की पटरी पर खेतों से चारा लेने जा रही दो महिलाओं से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर कुंडल, झुमकी लूट लिए। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची। महिलाओं द्वारा थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
नगर के मोहल्ला मातावाला निवासी आशा पत्नी भूलेराम, शीला पत्नी बिक्रम मंगलवार सुबह नगर के समीप रजवाहे के पास खेतों से चारा लेने जा रही थी। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर पर आशा से कुंडल और शीला से झुमकी लूटे ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया और फरार हो गए। महिलाओं का शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र में बदमाशों को ढूंढा। पर बदमाशों का पता नहीं लग सका। वहीं पुलिस ने पुल के समीप बने मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। महिलाओं के परिजनों द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। थाना अध्यक्ष को बदमाशों ने दी चुनौती
नगर में एक सप्ताह से लगातार लूट की घटना हो रही है। लूट की घटना होने पर एसएसपी ने तत्कालीन थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह को हटा दिया था और क्राइम ब्रांच में तैनात करतार सिंह को परीक्षितगढ़ थानाध्यक्ष को नियुक्त किया था। लेकिन बदमाशों के हौसले बुलंद है लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।